
कांगड़ा: साहब! मेरा बेटा मरा नहीं बल्कि उसे मारा गया है, जिन लोगों ने उसे मारा है उसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही कर मेरे 13 वर्षीय बेटे को इंसाफ दिलाया जाए। ये शब्द बैजनाथ के रहने वाले सुभाष चंद ने जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.खुशाल शर्मा के समक्ष कहे। सुभाष चंद ने एसपी कांगड़ा से अपने 13 वर्षीय बेटे मनीष के हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने और बेटे को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
एसपी से इंसाफ की गुहार लगाते हुए सुभाष ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ काम पर गया था ओर उनका बेटे अकेला घर पर था। उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल को उनके बेटे की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके बेटे का शव बरामदे में लटका हुआ मिला था। हालांकि सुभाष ने एसपी कांगड़ा से कहा है कि उन्हें शक है कि उनके बेटे को उनके पड़ोसी मनोज शर्मा ने खुंदश के चलते मारा है। इतना ही नहीं संतोष चंद ने एसपी कांगड़ा से कहा कि जब वह अपने बेटे की मौत की जांच करवाने के लिए भवारना थाना प्रभारी के पास पहुंचे तो उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और कहा कि आप लोग ही इस केस में फंस जाओगे।
सुभाष ने कहा कि भवारना थाना प्रभारी द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार को लेकर आज एसपी कांगड़ा कार्यालय के बाहर समस्त गांव वासियों ने 13 वर्षीय मनीष के इंसाफ को लेकर व भवारना पुलिस प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया है। सुभाष ने कहा कि मनीष मेरा एक लोता बेटा था जिसकी पड़ोसी मनोज ने मार दिया है। तेरा बच्ची है मृतक मनीष के पिता सुभाष चंद्र ने एचपी कांगड़ा से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द कार्रवाई करें मेरे बेटे को इंसाफ दिलाया जाए।।
एसपी कांगड़ा ने कहा है कि 4 अप्रैल को हुई 13 वर्षीय मनीष की मौत के कारणों का खुलासा उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि 13 वर्षीय मनीष की मौत मामले की जांच के लिए एचपी की अध्यक्षता में एसआईटी कमेटी गठन का किया गया है। कमेटी अपने स्तर पर जांच कर पता लगाएगी की ये हत्या का मामला है या आत्महत्या।
Leave a comment