Search KhabarFast

Press ESC to close

इस राज्य में फिर हुआ पीजी परीक्षा के दौरान व्हाट्सएप पर पेपर लीक, कॉलेज प्रशासन ने शुरू कर दी जांच

इस राज्य में फिर हुआ पीजी परीक्षा के दौरान व्हाट्सएप पर पेपर लीक, कॉलेज प्रशासन ने शुरू कर दी जांच

PG Exam Paper Leak: ओडिशा में मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (OUHS) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इसे "पेपर लीक" नहीं कहा जा सकता, क्योंकि प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा कक्ष से बाहर आया था।

व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर किया गया पेपर

जानकारी के अनुसार, यह घटना 27 जुलाई को आयोजित ऑल ओडिशा मेडिकल पीजी परीक्षा के दौरान हुई। एमएस/एमडी 2023-26 बैच की जनरल सर्जरी के दूसरे पेपर की तस्वीरें कथित तौर पर कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा की गईं। इन ग्रुपों का संचालन कुछ पीजी छात्र कर रहे थे। यह भी आरोप है कि परीक्षा के दौरान कुछ मोबाइल नंबरों से प्रश्नों के उत्तर भी भेजे जा रहे थे।

कब हुआ मामले का खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ, जब भुवनेश्वर के एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्र ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। छात्र ने बताया कि उसे प्रश्नपत्र की तस्वीरें एक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए मिली थीं। बताया जा रहा है कि यह ग्रुप ब्रह्मपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक छात्र ने बनाया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के कुलपति प्रोफेसर मानस रंजन साहू ने सभी परीक्षा केंद्रों के मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में बाकी बची परीक्षाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए गए।

नहीं माना जाएगा पेपर लीक- प्राचार्य

एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन एवं प्राचार्य डॉ. हरिकृष्ण दलई ने कहा कि इसे पेपर लीक नहीं माना जा सकता। उनके अनुसार, यदि प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों तक पहुंच जाता, तभी इसे पेपर लीक कहा जाता। इस मामले में प्रश्नपत्र परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष से बाहर भेजा गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पहले से ही मोबाइल फोन ले जाने पर रोक है और नियमित जांच भी की जाती है। इसके बावजूद यह पता लगाना जरूरी है कि आखिर किस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर प्रश्नपत्र की तस्वीरें बाहर भेजी गईं।

कॉलेज प्रशासन ने शुरू कर दी जांच

कॉलेज प्रशासन ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि प्रश्न पत्र की फोटो किसने ली और परीक्षा कक्ष के अंदर कौन-सा उपकरण इस्तेमाल किया गया। गौरतलब है कि 2023-26 बैच की थ्योरी परीक्षाएं 21 जुलाई से शुरू हुई थीं। अब 1 अगस्त और 5 अगस्त को दो और पेपर होने हैं। एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में इस परीक्षा में कुल 154 छात्र शामिल हो रहे हैं।

Also read: शहजाद पूनावाला ने BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, X बायो से हटाया पार्टी का नाम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Strike: क्या रविवार को भी खुलेंगे बैंक? ऑल इंडिया बैंक ने फैसले से किया इनकार, ग्राहकों के लिए बढ़ सकती है परेशानी

सात बैंक यूनियनों और आठ लाख कर्मचारियों के एक छत्र संगठन, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है , और यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की धमकी दी है।

Kal Ka Mausam 26 September: दिल्ली समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, शनिवार से बारिश के आसार

दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में एक बार फिर बदलाव आने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार से शनिवार तक को मौसम मुख्य रूप से गर्म और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Amrit Bharat Express Train: भुज से बरौनी तक चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस,  कई राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

भारतीय रेलवे ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है। यह एक्सप्रेस सप्ताह में तीन बार चलेगी और 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख स्थानों को जोड़ेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast