Search KhabarFast

Press ESC to close

शहजाद पूनावाला ने BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, X बायो से हटाया पार्टी का नाम

शहजाद पूनावाला ने BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, X बायो से हटाया पार्टी का नाम

Shehzad Poonawalla Resigns: शहजाद पूनावाला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार, पूनावाला ने अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद को छोड़ने का फैसला किया आखिर में अपना इस्तीफा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंप दिया। इसी के साथ उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से भाजपा का नाम भी हटा दिया है। हालांकि, अभी तक पूनावाला की ओर से उनके इस्तीफे को लेकर कोई बयान जारी नहीं है। लेकिन जल्द ही एक आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है।

शहजाद पूनावाला का एक्स बायो

शहजाद पूनावाला ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के बायो में कुछ बदलाव किए हैं। इन बदलावों में भाजपा का कोई जिक्र नहीं किया गया है। उन्होंने अपने एक्स के बायो में लिखा – ‘Religion~Islam, Culture~Hindu, Ideology~Bhartiya; Author: GST Ki Yatra; Lifelong follower of PM @narendramodi।।‘पूनावाला ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन समर्थक बताया है। हालांकि, उनके इंस्टाग्राम अकांउट पर अभी भी BJP का नाम दिख रहा है

 

कौन हैं शहजाद पूनावाला?

शहजाद पूनावाला वर्तमान समय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रुप में कार्यरत थे। हालांकि, उन्होंने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस के साथ मिलकर शुरु किया था। लेकिन साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पर खुलकर बात की और बगावत की। उन्होंने पार्टी की उस प्रक्रिया पर सवाल उठाया, जिसमें राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बिठाया गया था, जिसे पूनावाला ने धांधली करार दिया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस को छोड़ भाजपा का साथ देने का फैसला किया

Also read: CJP Protest Violence: 'पापा घर लौटे तो पूरी यूनिफॉर्म खून से भीगी थी', पुलिसकर्मियों के परिजनों का छलका दर्द

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Strike: क्या रविवार को भी खुलेंगे बैंक? ऑल इंडिया बैंक ने फैसले से किया इनकार, ग्राहकों के लिए बढ़ सकती है परेशानी

सात बैंक यूनियनों और आठ लाख कर्मचारियों के एक छत्र संगठन, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है , और यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की धमकी दी है।

Kal Ka Mausam 26 September: दिल्ली समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, शनिवार से बारिश के आसार

दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में एक बार फिर बदलाव आने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार से शनिवार तक को मौसम मुख्य रूप से गर्म और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Amrit Bharat Express Train: भुज से बरौनी तक चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस,  कई राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

भारतीय रेलवे ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है। यह एक्सप्रेस सप्ताह में तीन बार चलेगी और 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख स्थानों को जोड़ेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast