Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तानी के गृह मंत्री की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती! पुलिस ने मोहसिन नकवी की निकाली हेकड़ी

पाकिस्तानी के गृह मंत्री की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती! पुलिस ने मोहसिन नकवी की निकाली हेकड़ी

Mohsin Naqvi: पाकिस्तान की एक बार फिर से इंटरनेशनल बेइज्जती हुई है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के साथ लंदन में ही खेल हो गया है। लंदन पुलिस ने मोहसिन नकवी के वीवीआईपी काफिले को खास से आम बना दिया। जिसके बाद पूरी दुनिया में पाकिस्तान की किरकिरी हो रही है। दरअसल, इस वक्त मोहसिन नकवी इस वक्त लंदन में हैं और उनकी कार को रोक कर ब्रिटिश पुलिस ने रोक कर कड़ी तलाशी ली है। पुलिस ने हर दिशा से नकवी की कार को चेक किया है। इस घटना ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की इंटरनेशनल साख कैसी है। दुनिया के लोग पाकिस्तान को किस नजर से देखते हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब मंत्री मोहसिन नकवी अधिकारियों से मिलने के लिए ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय पहुंचे थे। नकवी फरवरी 2024 से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन भी है। वह जनवरी 2023 से फरवरी 2024 तक पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पद भी संभाल चुके हैं। बता दें कि नकवी सिटी मीडिया ग्रुप के संस्थापक भी है।

पाकिस्तानी राजदूत को अमेरिका ने लौटाया

बता दें कि पाकिस्तानियों की बेइज्जती का सिलसिला जारी है। कई बार ये लोग आपस में ही एक दूसरे की खूब फजीहत करते हैं। हाल ही में एक पाकिस्तानी सांसद ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर को सेल्समैन तक बता दिया था। इससे पहले इसी साल मार्च में तुर्कमेनिस्तान में नियुक्त किए गए पाकिस्तानी राजदूत अहसान वगान की अमेरिका में बेइज्जती हुई थी। वगान को अमेरिका में घुसने से रोक दिया गया था और एयरपोर्ट से वापस लौटा दिया गया था।

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान हाई कमीशन और ब्रिटिश सरकार ने इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। कई लोगों का कहना है कि यह तलाशी एक समान्य सुरक्षा प्रक्रिया भी हो सकती है। क्योंकि, ब्रिटिश फॉरेन ऑफिस के बाहर सुरक्षा बेहद चौकस होती है। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि यह पाकिस्तान के मौजूदा सत्ता ढांचे और उसकी विदेश नीति की स्थिति दर्शाती है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ जैश का ठिकाना मरकज फिर से हुआ तैयार, नई बिल्डिंग में चढाया गया प्लास्टर-टाइल्स

Jais Headquater Reconstructed:भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त हुए थे। पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश का ठिकाना मरकज को भी तहस-नहस कर दिया गया था लेकिन, हालिया तस्वीरों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 15 महीने बाद बाद एक बार फिर मरकज का पुनर्निमाण किया गया है।

‘1971 की हार मत भूलिए...’ आसिम मुनीर पर फजलुर रहमान का तीखा हमला, दी बड़े बदलाव की चेतावनी

Pakistan News: पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर सीधा निशाना साधते हुए वरिष्ठ पाकिस्तानी नेता और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने सैन्य प्रतिष्ठान को 1971 में भारत के खिलाफ हुए युद्ध में मिली अपमानजनक हार और आत्मसमर्पण की याद दिलाई और चेतावनी दी कि निरंतर दमन और रक्तपात से क्षेत्र में नए भौगोलिक परिवर्तन हो सकते हैं।

ओमान में दर्दनाक सड़क हादसा...भारतीय यात्रियों की गाड़ी पलटने से एक की मौत, 9 घायल

Oman Road Accident: ओमान के हैमा विलायत में 22 अगस्त 2026 शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, सुल्तान सईद बिन तैमूर रोड पर भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक गाड़ी अचानक अपना कंट्रोल खो बैठी और पलट गई। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast