Search KhabarFast

Press ESC to close

बायकॉट ड्रामे की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, ICC के पास कार्रवाई के ये 5 बड़े विकल्प

बायकॉट ड्रामे की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, ICC के पास कार्रवाई के ये 5 बड़े विकल्प

नई दिल्ली:आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में केवल कुछ दिनों का समय बचा है। लेकिन विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले बांग्लादेश ने विश्व कप से दूरी बना ली। अब पाकिस्तान ने इंडिया के साथ हाई-वोल्टेज मुकाबले का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना था।

पाकिस्तानी सरकार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अंकाउट एक्स पर एक पोस्ट को ट्वीट करते हुए कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच नहीं खेलेगी। बता दें कि पाकिस्तान भारत के अलावा सभी टीमों के साथ मैच खेलेगी। इस फैसले के बाद आईसीसी कई तरह के कड़े फैसले ले सकती है। चलिए जानते हैं ICCक्या-क्या कार्रवाई कर सकती है

ICC पाकिस्तान पर क्या-क्या कार्रवाई कर सकती है?

1. होस्टिंग अधिकार छीनना

किसी टूर्नामेंट या सीरीज़ की मेज़बानी पाकिस्तान से वापस ली जा सकती है मैच किसी दूसरे देश में शिफ्ट किए जा सकते हैं

2. फाइनेंशियल पेनल्टी (जुर्माना)

PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) पर भारी आर्थिक जुर्माना लगाया जा सकता है आयोजन में हुई लापरवाही या नियम उल्लंघन पर फाइन लगाया जाता है

3. ICC फंडिंग रोकना

पाकिस्तान को मिलने वाली ICC की वार्षिक फंडिंग अस्थायी रूप से रोकी या घटाई जा सकती है

4. अंक कटौती / रैंकिंग असर

ICC टूर्नामेंट या चैंपियनशिप पॉइंट्स में कटौती की जा सकती है इसका असर टीम की रैंकिंग पर पड़ता है कड़ी चेतावनी या प्रोबेशन

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर संकट

पाकिस्तान सुपर लीग में आईसीसी विदेशी खिलाड़ियों को NOC देने से रोक सकती है। इसके साथ ही PSLकी आधिकारिक मान्यता भी रद्द की जा सकती है। जिसके बाद पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय साख पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने मैदान पर काटा गदर, तूफानी शतक लगाकर ध्वस्त किया 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Andrew Flintoff Son Hits Century: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने मैदान पर तूफानी शतक लगाया है। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे 136 साल के इतिहास में कोई छू नहीं सका।

DPL 2026: IPL में कोहली के साथ बरपाया था कहर, अब इस बल्लेबाज ने DPL में 38 गेंदों पर 92 रन ठोककर मचाई तबाही

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, पुरानी दिल्ली 6 तीन जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स का जीत-हार का रिकॉर्ड तो वही है, लेकिन नेट रन-रेट खराब होने के कारण वे चौथे नंबर पर हैं।

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi Took Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 वर्ष की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे वक्त से बीमार थे और उन्होंने रोसारियो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुख की इस घड़ी में मेसी ने फुटबॉल से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast