Search KhabarFast

Press ESC to close

लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, तीन लोग घायल, इन तीन राज्यों को बनाया निशाना

लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, तीन लोग घायल, इन तीन राज्यों को बनाया निशाना

Pakistan's Drone Attack On India: पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन ड्रोन हमला को अंजाम दिया है। जम्मू कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के करीब 20 जगहों को टारगेट किया गया है। अधिकतर ड्रोन को भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना आम नागरिकों को निशाना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब के फिरोजपुर में एक ड्रोन गिरने के कारण तीन लोग घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान पिछले तीन दिनों से ड्रोन के जरिए सैन्य और सिविल ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन भारतीय सेना की तैयारी ने पाक सेना के नापाक कोशिशों को विफल कर दिया है

फिरोजपुर में तीन लोग घायल

पाकिस्तान के द्वारा किए गए ड्रोन हमले से पंजाब के फिरोजपुर में तीन नागरिक घायल हो गए हैं। ड्रोन के चपेट में आने के कारण एक गाड़ी में भी आग लग गई है। हालांकि, तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथ ही मौके पर पंजाब पुलिस भी पहुंच गई है। इस घटना पर फिरोजपुर एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा, "हमें 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। उनके शरीर पर जलने के जख्म हैं। डॉक्टर उनका इलाज करेंगे। सेना ने अधिकांश ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया है।"

पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक

भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने ताजा हालात और भविष्य की रणनीति बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के साथ बैठक की। भारतीय ठिकानों पर 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तान की ओर से भारतीय ठिकानों पर नाकाम हमला किया गया था। हमले को भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया था। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

3KW Solar Panel: 3 किलोवाट के सोलर से कितनी बनती है बिजली, क्या क्या उपकरण चल सकते हैं ?, जानिये पूरी जानकारी

3KW Solar Panel: देशभर में अब सोलर सिस्टम का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। अब सरकार जहां सब्सिडी दे रही है वहीं लोग बिजली के बढ़ते बिलों से छुटकारा पाने के लिए सौर ऊर्जा आधारित सोलर सिस्टम घरों पर लगाने पर जोर दे रहे हैं।

Rule Change: 1 जुलाई से बदल जाएंगे कई नियम, LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों की कीमतों तक पड़ेगा असर

Rule Change: जून के महीने खत्म होने वाला है। 1 जूलाई से नए महीने की शुरूआत होने वाली है। इन दिनों महंगाई त्रस्त लोग आशा लगाकर बैठ है कि सरकार जनता को राहत दें, क्योंकि 1 जुलाई से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे है। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब और उनके जीवन पर पड़ने वाला है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम, बैंकिंग सेवाओं और ऑटो सेक्टर तक कई नए बदलाव प्रभावी होंगे। ऐसे में इन नियमों की जानकारी पहले से होना जरूरी है।

Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने प्रभारी किया नियुक्त, कई अन्य राज्यों में भी नियुक्तियां, देखें लिस्ट

Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने प्रभारी किया नियुक्त, कई अन्य राज्यों में भी नियुक्तियां, देखें लिस्ट

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast