Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत के हमले में PAK सैन्य अड्डा हुआ तबाह! नूर खान और मुरीद एयरबेस की नई तस्वीर आई सामने

भारत के हमले में PAK सैन्य अड्डा हुआ तबाह! नूर खान और मुरीद एयरबेस की नई तस्वीर आई सामने

India Pakistan War: भारतीय वायुसेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए सटीक हमलों ने पाकिस्तान के दो प्रमुख सैन्य ठिकानों, नूर खान और मुरीद एयरबेस, को भारी नुकसान पहुंचाया है। हाल ही में मैक्सार टेक्नोलॉजीज और अन्य स्रोतों के द्वारा उच्च-रिजॉल्यूशन सैटेलाइट की तस्वीरों में इन हमलों के प्रभाव को देख सकतें हैं। जिससे पाकिस्तान के दावों की असली पोल खुल गई है कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने भारतीय मिसाइलों को रोक लिया था।
 
नूर खान एयरबेस पर तबाही
रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस, जो पाकिस्तान की वायु गतिशील कमान का केंद्र है। भारतीय हमले का प्रमुख लक्ष्य था। यह ठिकाना इस्लामाबाद से मात्र 10 किलोमीटर दूर और पाकिस्तान सेना के सामान्य मुख्यालय (जीएचक्यू) के करीब है। सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार इस बेस पर एक पूरा परिसर ध्वस्त हो गया, जिसमें दो विशेष सैन्य को बुरी तरह  से नष्ट हुए। विश्लेषक डेमियन सायमंड ने बताया कि हमले ने न केवल बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया बल्कि परिचालन क्षमता को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया। 
 
मुरीद एयरबेस पर नुकसान
चकवाल जिले में स्थित मुरीद एयरबेस, जो पाकिस्तान की ड्रोन युद्ध क्षमता का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। सैटेलाइट इमेजरी में एक कमांड और कंट्रोल भवन में संरचनात्मक क्षति और छत का आंशिक ढहाव दिखाई देता है। विशेषज्ञों के अनुसार इस बेस पर तुर्की निर्मित बायकार टीबी2 और स्वदेशी शाहपर-1 जैसे ड्रोनों का संचालन होता है। मैक्सार की तस्वीरों में एक तीन मीटर चौड़ा गड्ढा दिखाई देता है। 
 
पाकिस्तान का बदलता रुख
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 16 मई को एक सार्वजनिक बयान में स्वीकार किया कि सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने उन्हें 10 मई की रात 2:30 बजे हमले की सूचना दी थी। यह स्वीकारोक्ति पाकिस्तान के उस दावे के उल्टा है कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली प्रभावी थी। ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की सैन्य क्षमता को गंभीर झटका दिया है। सैटेलाइट तस्वीरें भारत की सटीक सैन्य कार्रवाई और खुफिया जानकारी को बताता हैं। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पहले खाई बिरयानी, उसके बाद खाया तरबूज... सुबह एक ही परिवार के 4 लोगों की गई जान

Maharashtra News:मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। यह घटना मुंबई के पायधुनी इलाके का है। जहां इस घटना  के बाद हड़कंप मच गया है।

'लोगों को धमकाया तो कायदे से लेंगे खबर...' एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ने TMC उम्मीदवार की निकाल दी हेकड़ी

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच फलता विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को लेकर बड़ा विवाद गहरा गया है। उत्तर प्रदेश के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और आईपीएस अजय पाल शर्मा ने उन्हें चेताया है।  उन्होंने साफ कहा कि अगर लोगों को धमकाने की शिकायत दोबारा मिली, तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। अजय पाल शर्मा ने कहा कि जहांगीर को बता देना, लोगों को धमकाया तो कायदे से खबर लेंगे।

लद्दाख अब सात जिलों वाला केंद्र शासित प्रदेश बना, LG ने किया पांच नए जिलों का ऐलान

Ladakh 7 Districts: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पांच नए जिलों के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने हाल ही में इसकी पुष्टि की और कहा कि नए जिलों के सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक, बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन की व्यवस्था की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast