Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष को लताड़ा, कहा- कांग्रेस के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष को लताड़ा, कहा- कांग्रेस के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Haryana News: हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र का आज आयोजन किया गया था। हमारे विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ये आरोप लगाया कि सरकार को ये सत्र बुलाने का अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  कहा कि ये सत्र असंवैधानिक तौर पर बुलाया गया है। लेकिन सत्र तो सरकार ने नियम और प्रक्रिया के अधीन ही बुलाया है। ये असंवैधानिक नहीं है। राज्यपाल महोदय ने इसकी अनुमति दी थी। कांग्रेस के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह विशेष सत्र आधिकारिक तौर पर हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 के लिए बुलाया गया था। नेता प्रतिपक्ष समेत पूरी पार्टी ये बताए कि क्या बिल लाना असंवैधानिक है?। महिला जगत के लिए कांग्रेस ने अन्याय किया है।

Also read: Haryana News: ‘बिना जनगणना के सरकार संशोधन क्यों लेकर आई’ भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

बाहर जाकर बैठ गए- सीएम नायब सैनी

नायब सैनी ने कहा, " आज हमने विशेष सत्र कैबिनेट की मंजूरी से कैबिनेट के द्वारा पास किए गए प्रस्तावों के लिए राज्यपाल की अनुमति से बुलाया था। मैं नेता प्रतिपक्ष से पूछना चाहता हूं कि क्या चुनी हुई सरकार, चुनी हुई कैबिनेट और राज्यपाल, सभी लोग असंवैधानिक हैं?।  उन्हें कैबिनेट पर विश्वास नहीं है, विधानसभा पर विश्वास नहीं है। ये लोग महिलाओं के अधिकार की बात का सामना नहीं कर पाए और बाहर जाकर बैठ गए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द

Haryana News:अंबाला सिटी के वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। जहां उनके आधिकारिक प्रत्याशी संजीव शर्मा का नामांकत्र पत्र रद्द कर दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा नेता हरीश शर्मा ने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। अब उनका भी नाकांमन अटक गया है। उन्होंने पार्टी नेताओं पर नामाकंन रद्द करने का आरोप लगाया।

Haryana News: नाबालिग को घर से उठाकर ले गई पुलिस, थर्ड डिग्री देने के आरोप में SHO समेत चार पर FIR

Haryana News: एक नाबालिग लड़के के साथ मारपीट और थर्ड डिग्री यातना देने का मामला उजागर होने के बाद सनसनी फैल गई है। इस प्रकरण में यूआईटी थाना प्रभारी दारा सिंह मीणा सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहम मामला दर्ज किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast