Search KhabarFast

Press ESC to close

'लोगों को धमकाया तो कायदे से लेंगे खबर...' एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ने TMC उम्मीदवार की निकाल दी हेकड़ी

'लोगों को धमकाया तो कायदे से लेंगे खबर...' एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ने TMC उम्मीदवार की निकाल दी हेकड़ी

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच फलता विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को लेकर बड़ा विवाद गहरा गया है। उत्तर प्रदेश के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और आईपीएस अजय पाल शर्मा ने उन्हें चेताया है।  उन्होंने साफ कहा कि अगर लोगों को धमकाने की शिकायत दोबारा मिली, तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। अजय पाल शर्मा ने कहा कि जहांगीर को बता देना, लोगों को धमकाया तो कायदे से खबर लेंगे।

जानकारी के अनुसार अजय पाल शर्मा फिलहाल पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर तैनात हैं। पिछले कुछ दिनों से आम लोगों की ओर से शिकायत मिल रही थी कि फलता विधानसभा से तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान लोगों को धमकी दे रहा है। इन शिकायतों के बाद अजय पाल शर्मा मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां जहांगीर खान वहां नहीं था। स्थानीय लोगों और यहां तक कि स्थानीय पुलिस ने भी उनके घर की लोकेशन नहीं बताई। बाद में तलाशी अभियान के दौरान उनकी टीम को जहांगीर का ठिकाना मिला।

अजय पाल शर्मा ने एसपी से मांगा जवाब

जब टीम वहां तो घर के बाहर पश्चिम बंगाल पुलिस के 14 जवान सुरक्षा कर रहे थे। इस पर अजय पाल शर्मा ने स्थानीय पुलिस अधीक्षक से जवाब मांगा। जिसके बाद एसपी ने बताया कि जहांगीर खान को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है और उनके लिए 10 पुलिसकर्मी निर्धारित हैं। इस पर अजय पाल शर्मा ने सवाल उठाया कि मौके पर 14 जवान कैसे हैं। उन्होंने स्थानीय एसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि अतिरिक्त 4 पुलिसकर्मी किस नियम के तहत लगाए गए हैं।  

Also read: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में 45 डिग्री पार; बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

जहांगीर के रिश्तेदारों को भी चेतावनी

इसके साथ ही जहांगीर खाने के भतीजे और रिश्तेदारों को भी सख्त चेताया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी भी वोटर को धमकाने या चुनाव प्रक्रिया में दखल की शिकायत मिली, तो तगड़ा एक्शन लिया जाएगा। यह मामला अब चुनावी निष्पक्षता और प्रशासनिक जवाबदेही के मुद्दे पर चर्चा का विषय बन गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पहले खाई बिरयानी, उसके बाद खाया तरबूज... सुबह एक ही परिवार के 4 लोगों की गई जान

Maharashtra News:मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। यह घटना मुंबई के पायधुनी इलाके का है। जहां इस घटना  के बाद हड़कंप मच गया है।

लद्दाख अब सात जिलों वाला केंद्र शासित प्रदेश बना, LG ने किया पांच नए जिलों का ऐलान

Ladakh 7 Districts: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पांच नए जिलों के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने हाल ही में इसकी पुष्टि की और कहा कि नए जिलों के सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक, बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन की व्यवस्था की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast