Search KhabarFast

Press ESC to close

पहले खाई बिरयानी, उसके बाद खाया तरबूज... सुबह एक ही परिवार के 4 लोगों की गई जान

पहले खाई बिरयानी, उसके बाद खाया तरबूज... सुबह एक ही परिवार के 4 लोगों की गई जान

Maharashtra News:मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। यह घटना मुंबई के पायधुनी इलाके का है। जहां इस घटना  के बाद हड़कंप मच गया है।

मृतक में एक ही परिवार के पति, पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल है। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला कोडाकिया, नसरीन डोकाडिया, आयशा और जैनब के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मामला फूड प्वाइजनिंग से जुड़ा हो सकता है।

बिरयानी के बाद खाया तरबूज

बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल की रात परिवार ने अपने घर पर कुछ रिश्तेदारों को बुलाया था। कुल 9 लोगों ने मिलकर रात करीब साढ़े 10 बजे खाना खाया। परिवार ने उस रात बिरयानी भी खाई थी। खाना खाने के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए। इसके बाद देर रात करीब 1 से 1.30 बजे के बीच परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज खाया। इसके कुछ घंटे बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उनकी हालात तेजी से खराब होती गई।

परिवार के सदस्यों को तुरंत नजदीक के साबू सिद्दीक अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी हालात को देखते हुए उन्हें अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन, एक-एक कर सभी की मृत्यु हो गई। इलाज के दौरान सबसे पहले 13 साल की छोटी बेटी जैनब की सुबह लगभग 10 बजे मौत हुई। इसके बाद तीनों की हालत बिगड़ती चली गई और लगभग करीब 10 बजे पति अब्दुल्ला ने भी दम तोड़ दिया।                       

Also read: ट्रेन टिकट कन्फर्म कराने के लिए समझें वेटिंग लिस्ट के नियम, बढ़ सकती है आपकी सीट मिलने की संभावना

पुलिस ने शुरू की जांच 

इस मामले में मुंबई पुलिस ने जेजे मार्ग थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। वहीं, घटना के बाद डीसीपी प्रवीण मुंढे ने कहा कि 25 अप्रैल को परिवार ने रिश्तेदार के साथ खाना खाया और रात में तरबूज खाया। इसके बाद सुबह से ही उन्हें उल्टी और लूज मोशन की शिकायत शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चारों की मौत हो गई। अब पोस्टमार्टम किया जा चुका है और शरीर से सैंपल लिए गए हैं। साथ ही खाने के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गर्मी ने छिनी लोगों की जिंदगी! 5 साल के आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान, जानें किस राज्यों में कितनों की गई जान

Heatwave Causes Death:दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में हीटवेव का कहर जारी है। दिल्ली में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, चढ़ते पारा की वजह से लोगों की जान भी जा रही है। पिछले पांच साल में हजारों लोगों की जान गर्मी के कारण गई है। सबसे ज्यादा मौत बिहार और महाराष्ट्र में हुई है।

लद्दाख अब सात जिलों वाला केंद्र शासित प्रदेश बना, LG ने किया पांच नए जिलों का ऐलान

Ladakh 7 Districts: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पांच नए जिलों के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने हाल ही में इसकी पुष्टि की और कहा कि नए जिलों के सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक, बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन की व्यवस्था की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast