Search KhabarFast

Press ESC to close

दिवाली से पहले प्याज-चीनी के भाव सातवें आसमान पर, पिछले 4 महीने में सबसे ज्यादा हुए महंगे

दिवाली से पहले प्याज-चीनी के भाव सातवें आसमान पर, पिछले 4 महीने में सबसे ज्यादा हुए महंगे

Onion Price Increase: त्योहार के सीजन में भी लोगों की जेब ढिली होने वाली है। प्याज और चीनी के दाम कम नहीं का नाम नहीं ले रहे हैं। फिलहाल प्याज की कीमत 60-65 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं, चीनी की कीमत भी 55-60 रुपए किलो के बीच है।

पिछले चार महीने में प्याज की कीमतों में 85 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, जुलाई से अगसत के बीच चीनी के दाम 34 फीसदी बढ़े हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार देश में खाने पीने की वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।  

कब तक कम होगी कीमतें  

दरअसल प्याज की फसल नुकसान होने की वजह से कीमत में इजाफा होने का कारण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति और मानसून कमजोर होने की वजह से फसलों को नुकसान हुआ। यही वजह है कि पिछले सीजन के दौरान उत्पादित प्याज का सुरक्षित भंडार कम हो गया। जिसका असर बाजार में देखने को मिल रहा है।

चीनी के दाम भी बढ़े

कुछ ऐसे ही हालात चीनी को लेकर है। कमजोर मानसून के चलते अकेले भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चीनी का संकट गहरा गया है। बताया जा रहा है कि वैश्विक बाजार में लगभग 6.28 मिलियन टन चीनी की कमी दर्ज की गई है।  

केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर कीमतों को काबू में रखने के लिए त्योहारों से ठीक 14 लाख टन चीनी का अतिरिक्त कोटा जारी किया है। वहीं, मोबाइल वैन के जरिए 35 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज बेची जा रही है।  

 

Also read: खेल जगत में शोक की लहर, गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड; तनाव बनी वजह        

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नए इंजन के साथ फीचर्स की भरमार...अपडेट वर्जन के साथ लॉन्च हो जा रही है Maruti Fronx में क्या है खास

New Maruti Fronx Feature:आधुनिक युग में लोगों को सिर्फ कार नहीं उनके फीचर भी अच्छे चाहिए। यही वजह है कि कार निर्माता कंपनी आए दिन अपनी कार में नए-नए फीचर्स को जोड़ती है। यहां तक लॉन्च हो चुकी कार को भी अपडेट करके मार्केट में उतारा जाता है।

फैसला होने तक नहीं गिरेगी रेस कोर्स मस्जिद, केंद्र का हाईकोर्ट में आश्वासन; नमाज पर राहत नहीं

Race Course Masjid: केंद्र ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट को भरोसा दिलाया कि जब तक दिल्ली वक्फ बोर्ड की रिप्रेजेंटेशन पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक नई दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में कोई तोड़-फोड़ नहीं की जाएगी। हालांकि, कोर्ट ने मस्जिद में नमाज़ पढ़ने की इजाज़त मांगने वाले एक नमाज़ी को राहत देने से भी मना कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast