
Stag Beetal:इंसानों से ज्यादा जानवर वफादार होते है...इस कहावत में कोई शक नहीं है। लोग इंसानों को कम और जानवरों को ज्यादा पसंद और प्यार करते है। जानवरों पर लोग लाखों नहीं करोड़ों रूपये खर्च कर देते है। इसके बदलने में उनको उस जानवर से बेहद प्यार मिलते है। इस बीच एक कीड़ें की चर्चाएं हो रही है कहा जा रहा है इस कीड़ों से आप करोड़पति बन सकते है अब इस बात में कितनी सच्चाई है चलिए आप को बताते है।
दुनिया का सबसे दुलर्भ जीव
दरअसल स्टैग बीटल नाम का एक कीड़ा है जिनकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। कहा जाता है कि इस कीड़े को खरीदने के लिए आपको लाखों नहीं करोड़ों रूपये खर्च करने होंगे। इससे अच्छा आप किसी लग्जरी कार को खरीद सकते है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टैग बीटल (Stag Beetal) दुनिया का सबसे दुर्लभ प्रजाति वाला जीव है जो महज 2 से 3 इंच तक के आकार का होता है। वहीं स्टैग बीटल पृथ्वी पर मौजूद सबसे छोटे अजीब और दुर्लभ प्रजातियों में से एक है।
बताया जाता है कि स्टैग बीटल (Stag Beetal) एक वयस्क के रूप में उभरने के बाद केवल कुछ हफ्तों तक रहते हैं, सर्दियों के दौरान कई मर जाते हैं. कुछ जीवित रह सकते हैं अगर वे कहीं और अच्छे और गर्म रहते हैं, जैसे खाद का ढेर। स्टैग बीटल में एक लंबा जीवन चक्र होता है, जो अंडे से वयस्क होने तक करीब 7 साल तक रहता है।
Leave a comment