Search KhabarFast

Press ESC to close

शुभमन गिल की एक गलती कहीं टीम इंडिया को ना पड़ जाए भारी! बर्मिंघम टेस्ट बड़ा उलटफेर

शुभमन गिल की एक गलती कहीं टीम इंडिया को ना पड़ जाए भारी! बर्मिंघम टेस्ट बड़ा उलटफेर

IND vs ENG 2nd Test: शुभमन गिल इस वक्त दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक हैं, इसमें शायद ही किसी को कोई शक हो। लेकिन कप्तानी में गिल को अभी काफी कुछ सीखना है। गिल को ये भी सीखना होगा कि वे अब केवल बल्लेबाज नहीं है, जो शतक और दोहरा​ शतक लगातार खुश हो जाएं और एग्रेशन दिखाने लगा जाएं। जब टीम जीतेगी, तब उनका नाम होगा। ये बात उनकी समझ में जितनी जल्दी आ जाए, उतना ही बेहतर होगा। इस बीच भारतीय टीम बर्मिंघम टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर थी, लेकिन शुभमन गिल की यारी भारतीय टीम पर भारी पड़ती हुई दिख रही है।

मोहम्मद सिराज ने दो बॉल पर दो विकेट लेकर बना ​दिया था माहौल

बर्मिंघम टेस्ट में पहले तो बल्लेबाजों के सहयोग से भारतीय टीम ने एक बड़ा स्कोर बनाया। इसके बाद कुछ विकेट भी जल्दी मिल जाए। मैच के दूसरे दिन खास तौर पर आकाशदीप ने जब दो बॉल पर दो विकेट लेकर सनसनी सी मचा दी थी, वैसे ही कुछ तीसरे दिन मोहम्मद सिराज ने भी किया। उन्होंने भी दो बॉल पर पहले जो रूट और फिर कप्तान बेन स्टोक्स को आउट कर दिया और लगा कि मैच तो अब टीम इंडिया की पकड़ में है, तब शुभमन गिल ने ऐसी गलती कर दी, जो भारी पड़ सकती है।

शुभमन गिल ने पिछले मैच में नाकाम रहने के बाद इस मैच में भी प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दे दिया। इंग्लैंड के बल्लेबाजों खास तौर पर ​जिमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने उनकी जमकर धुनाई की। टेस्ट तो छोड़ दीजिए, किसी गेंदबाजी की इस तरह की पिटाई टी20क्रिकेट में भी नहीं होती। इसके बाद भी उन्हें गेंदबाजी से हटाने के जगह शुभमन गिल ने बार बार उन्हीं को गेंद थमाई। प्रसिद्ध कृष्णा भी आईपीएल में उसी गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं, जिसके शुभमन गिल कप्तान हैं। एक ओवर में तो प्रसिद्ध ने 24रन दे दिए। जब हम ये खबर आपके लिए लिख रहे हैं, तब तक प्रसिद्ध आठ ओवर में 61रन दे चुके थे, यानी उनका इकॉनमी 7.60का है। जो टेस्ट क्रिकेट में कभी कभार ही देखने के लिए मिलता है।

पहले मैच में भी प्रसिद्ध ने दिखाया था घटिया खेल

सीरीज का पहला मुकाबला जो लीड्स में खेला गया था, उसमें भी प्रसिद्ध की खूब कुटाई हुई थी। पहली पारी में प्रसिद्ध ने 20 ओवर में 128 रन दिए यानी उनका इकॉनमी 6.40 का रहा। इसके बाद मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 15 ओवर में 92  रन दे दिए थे। तब उनकी इकॉनमी 6.10 का रही थी। वे केवल एक ही विकेट ले पाए। पहले मैच में फेल होने के बाद चाहिए तो ये था कि अर्शदीप को मौका दिया जाता, लेकिन गुजरात टाइटंस की दोस्ती शुभमन गिल इंटरनेशनल क्रिकेट में भी निभाते हुए दिख रहे हैं, जो कि भारतीय टीम के लिए भारी साबित हो सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक एंट्री, नॉकआउट में पहुंचे स्विट्जरलैंड और कनाडा

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में बड़ा उलटफेर और ऐतिहासिक पल देखने को मिला हैं। साउथ अफ्रीका, स्विट्जरलैंड और कनाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ़ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका, जिसे ‘बाफ़ाना बाफ़ाना’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने अपने आखिरी ग्रुप मैच में साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचकर इतिहास रच दिया। टीम ग्रुप A में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और इस उपलब्धि के साथ वह नॉकआउट में पहुंचने वाली सातवीं अफ्रीकी टीम बन गई है।

India vs Ireland:15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में नहीं मिला मौका

India vs Ireland:  दो टी20 मैचों की सीरीज के पहला मुकाबला आयरलैंड के बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। पहले T20I मैच में भारत ने पहले फ़ील्डिंग करने का फैसला किया। वहीं 15 साल के शानदार बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा, क्योंकि श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में उनके बिना ही खेलने का फ़ैसला किया।

Women T20 World Cup: सेमीफाइनल की जंग हो सकती है रोमांचक, इन 3 देशों पर टिकी सबकी नजर

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast