एक दाना 35 हजार...इस देश में बिकता है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर

एक दाना 35 हजार...इस देश में बिकता है दुनिया का सबसे महंगा अंगूर

नई दिल्ली: आप लोगों ने मंहगी से मंहगी सब्जी और फल के बारे में सुना होगा और इनकी खेती कैसे और कहां होता हैं इसके बारे में भी पता होगा लेकिन आज हम आपको एक फल के बारे में बताएंगे जिसके एक दाने की कीमत हजारों रूपये हैं। दरअसल मार्किट में अगर हम अंगूर के खरीदने जाएं तो 100-150 एक किलो मिल जाता हैं, लेकिन एक ऐसी भी अंगूर हैं जिसका एक दाना की कीमत हजारों में हैं और यह जापान के लग्जरी फूल आइटम्स की श्रेणी में आता है।

दरअसल दुनिया में अंगूर की एक किस्म ऐसी भी है। जिसके एक दाने की कीमक हजारों में हैं। इस अंगूर के एक गुच्छा में 26 दाने होते हैं और जो करीबन 9 लाख रुपये में मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फल की दुर्लभ प्रजाति हैं। बता दें कि इस अंगूर की बिक्री की जगह नीलामी होती है। अगर इस अंगूर के नाम की बात करें तो इसे रूबी रोमन नाम से जाना जाता है। इसे जापान के इशि‍कावा में उगाया जाता है। आकार की बात करें तो ये अन्य अंगूरों की तुलना में 4 गुना बड़ा होता है। साथ ही ये अन्य अंगूरों की तुलना में ज्यादा मीठा और रसभरा होता है। ये अंगूर बेहद दुर्लभ है इसलिए इसकी कीमत लाखों में हैं। साल 2022 में नीलामी के दौरान 8.8 लाख रुपये तक बेचा गया था।

बता दें कि 1998 में प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से एक लाल रंग के अंगूर के किस्म को विकसित किया था जिससे 400 अंगूर की लताओं के साथ प्रयोग किया गया। दो साल बाद इन लताओं में फल आने लगे और 400 बेलों में से केवल 4 में लाल अंगूर आए। इनमें भी एक ही किस्म थी, जो काम की रही। वहीं सबसे पहले साल 2008 में इस अंगूर को नीलामी के लिए बाजार में उतारा गया था। 700 ग्राम के अंगूर के एक गुच्छेत को 910 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 64,800 रुपये में खरीदा गया था। उस वक्त गुच्छे में अंगूर के एक दाने की कीमत 1800 रुपये पहुंची थी। वहीं, 2016 में 26 अंगूरों का एक गुच्छा को 11,000 डॉलर यानी 7,84,000 रुपये तक पहुंच गया था।

Leave a comment