Mahila Samrridh Yojna To Start In Delhi: दिल्ली सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय योजना देने की योजना बनाई है। महिला समृद्धि योजना की शुरुआत रक्षाबंधन के मौके पर होने जा रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस योजना का औपचारिक शुरुआत 28 अगस्त से किया जा सकता है। योजना के अनुसार पात्र महिलाओं के खाते में 2500 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में जाएंगे।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। दिल्ली सरकार ने योजना के लिए तैयारीयां पूरी कर ली है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल तैयार है और पात्रता के मानदंड भी तय कर दिए गए हैं। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना के लिए 5110 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस योजना में 20 से 22 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।
किस मिलेगा योजना मिलेगा
महिला समृद्धि योजना का लाभ केवल दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए निर्धारित पात्रताएं तय किए गए हैं।
आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए
परिवार की वार्षिक आयु 2.50 लाख से 3 लाख तक हो
दिल्ली की स्थाई निवासी होना आवश्यक है
राशन कार्ड धारक महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी
Also read: डीजल में भी मिलेगा नया बायोफ्यूल, 15% आइसो ब्यूटेन मिलाने की तैयारी में सरकार
ऑनलाइन आवेदन के लिए यह दस्तावेज जरूरी
योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन के समय महिलाओं को जो जानकारी देनी होगी, उसमें आधार नंबर, नाम और जन्म तिथी, लिंग पिता या माता का नाम, वैवाहिक स्थिति, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, दिल्ली में निवास की अवधि आधार से लिंक बैंक खाता होना चाहिए। महिला समृद्ध योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।