
नई दिल्ली: लॉटरी के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। जिसने कई लोगों की किस्मत चमकाई हैं। लॉटरी के बारे में कहा जाता हैं कि इससे पैसों में खरीदा जाता हैं और किसी एक नंबर को चुना जाता हैं जिसमें से एक नंबर की लॉटरी निकलती हैं और जिस भी व्यक्ति के पास ये नंबर होगा वो करोड़पति बन जाता हैं। ऐसे में एक गांव ऐसा हैं जिसमें 1200 करोड़ की लॉटरी जीती गई हैं और इससे 150 से भी ज्यादा लोग करोड़पति बन गए हैं।
दरअसल बेल्जियम के एंटवर्प प्रांत स्थित ओलमेन गांव में 165लोगों ने एक साथ मिलकर यूरोमिलियन लॉटरीका टिकट खरीदा था। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से 1,308रुपये आए थे। वहीं ये लॉटरी गांव वालों के लिए लकी साबित हुआ और एक साथ 165 लोग करोड़पति बन गए हैं। इनाम के तौर पर उन्हें 123मिलियन पाउंड मिलेंगे। भारतीय मुद्रा में ये राशि 1200करोड़ रुपये से अधिक बैठती है।
वहीं इस धनराशि को 165 लोगों में बांटे जाएंगे और प्रत्येक के खाते में लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये आएंगे। बता दें कि गांव वालों ने लॉटरी खरीदने से पहले ही ये तय कर लिया था कि इनामी राशि सभी में बराबर बांटी जाएगी। कुछ लॉटरी विजेताओं ने इसे 'बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट' बताया है।गौरतलब है कि यह अब तक का सबसे बड़ा यूरोमिलियन जैकपॉट नहीं है। ब्रिटेन के एक शख्स ने इसी साल जुलाई में 195मिलियन पाउंड (19000करोड़) का इनाम जीता था।
Leave a comment