
Love Jihad Case In Indore: भारत में लड जिहाद जरूर एक राजनीतिक शब्द माना जाता रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से दर्जनों मामले ऐसे सामने आए हैं, जिससे अब ये प्रत्यक्ष रुप से दिखने भी लगा है। ऐसे कई मामले पुलिस के सामने आए हैं, जिसमें साजिशन हिंदू लड़कियों को चिन्हित करके निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर से लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। जिला पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSAके तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। डकैत पहले से ही फरार चल रहा है। उसपर आरोप है कि वो हिंदू युवतियों का धर्म परिवर्तन करवाने के लिए पैसा मुहैया करवाता था। हालांकि, अब कांग्रेस पार्षद पुलिस उपायुक्त ने 10,000 का इनाम भी घोषित किया है।
कैसे हुआ खुलासा?
दरअसल, पिछले दिनों ही इंदौर पुलिस ने साहिल शेख और अल्ताफ शाह को प्यार के जाल में फंसाकर दो महिलाओं के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरु की तो उन्होंने कादरी का राज खोला। उन्होंने पुलिस को बताया कि कांग्रेस पार्षद ने हिंदू महिलाओं को प्रेम की जाम में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन करने के बदले तीन लाख रुपए दिए थे। उसी पैसों को खर्च करके इन दोनों महिलाओं को निशाना बनाया। शेख और अल्ताफ पर अन्य कई आरोप भी लगे हैं। हालांकि, कादरी का इस मामले में नाम आते ही फरार हो गया। पुलिस लगातार उसके तलाश में जुटी हुई है। कांग्रेस पार्षद पर पहले से 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
भाजपा ने NSA लगाने की मांग
इस मामले के सामने आते ही भाजपा ने कांग्रेस पार्षद कादरी के ऊपर NSAलगाने दवाब बनाने की मांग की। इशके साथ ही लोगों ने भी कादरी के खिलाफ कई जगहों पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने ना सिर्फ कादरी के ऊपर NSAलगाया बल्कि 10,000 रुपये का ईनाम भी घोषित किया है। जानकारी के अनुसार, खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
Leave a comment