Bajrang Punia On Brijbhusan Saran Singh:हरियाणा की महिला पहलवान विनेश फोगाट समेत अन्य के साथ यौन शोषण मामले में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी किया है।
अब बृजभूषण शरण सिंह को बरी किए जाने के बाद कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। बताया ये भी जा रहा है कि वह दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दूसरी तरफ जींद के जुलाना से कांग्रेस विधायक और महिला पहलवान विनेश फोगाट विदेश में हैं और उनके पीए ने फोन पर कहा कि वह इस फैसले पर प्रतिक्रिया देंगी।
अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह को किया बरी
सोमवार यानी 3 अगस्त को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने बृजभूषण शरण सिंह और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सचिव तोमर को भी बरी कर दिया। छह महिला पहलवानों की ओर से दर्ज कराए गए मामले में बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा लिया था। इससे पहले मई 2024 में अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आपराधिक धमकी देने के आरोप तय करने का आदेश दिया था।
Also read: अभिजीत दीपके के पिता के पास कितनी संपत्ति, अमेरिका जाने के लिए कहां से हुई फंडिग; RTI हुई दायर
कोर्ट दाखिल की गई थी चार्जशीट
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 15 जून को भारतीय दंड संहिता की धारओं 354, 506, 354डी के तहत आरोपपत्र दाखिल किया था। इससे पहले जून 2023 में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई थी। पूरे मामले में 6 महिला पहलवानों ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को लेकर जंतर-मंतर पर काफी हंगामा हुआ था। बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट लगातार इस मामले में आवाज उठाते रहे।