अब लॉरेंस बिश्नोई को मिली धमकी, एनकाउंटर करने वालों को करोड़ों रुपए का दिया लालच

अब लॉरेंस बिश्नोई को मिली धमकी, एनकाउंटर करने वालों को करोड़ों रुपए का दिया लालच

Threat To Lawrence Bishnoi: धमकियों से विश्वभर में दहशत फैलाने वाला लॉरेंस बिश्नोई को ही अब धमकी दे दी गई है। ये धमकी कोई और नहीं बल्कि क्षत्रिय करणी सेना की ओर से दी गई है। क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राजा शेखावत ने कहा कि बिश्नोई के ऊपर 1 करोड़, 11 लाख, 11 हजार 111 रुपए का इनाम रखा गया। ये इनाम लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर करने वाले पुलिस को दिया जाएगा।                                                                                                                                                  

बता दें कि क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत गुजरात के रहने वाले हैं। उन्होंने बिश्नोई को धमकी देते हुए एक मैसेज शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ इतना पता है कि हमारे धरोहर, परम आदरणीय अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कराई थी। राज शेखावत ने आगे कहा कि जो पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा। उसको 1 करोड़, 11 लाख, 11 हजार 111 रुपए का इनाम दिया जाएगा। हमें और देशवासियों को भयभीत नहीं, भयमुक्त भारतवर्ष की आवश्यकता है।            

गोगामेड़ी की हुई थी हत्या             

राज शेखावत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि केंद्र सरकार लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करें। बता दें कि पिछले साल करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घऱ में घुसकर हत्या कर दी गई है। 5 सितंबर 2023 को उनकी हत्या जयपुर में की गई थी। हमलावर उनके घर मुलाकात करने के बहाने आए और बातचीत करते हुए उनपर अचानक फायरिंग कर दी थी। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।     

लॉरेंस गैंग ने ली थी जिम्मेदारी                  

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बरार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि गोगामेड़ी उनके कामकाज में टांग अड़ा रहा था। दो -तीन बार गोगामेड़ी को चेतावनी दी गई थी लेकिन, नहीं माना तो शूट करना पड़ा। बता दें कि गोगामेड़ी की हत्या करनेवाला शूटर रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब क्षत्रिय करणी सेना ने लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर की मांग की है। बता दें कि लॉरेंस अभी गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।                                                                           

Leave a comment