
नई दिल्ली: दिनभर की भागदौड़ जिदंगी में रात का समय शरीर के लिए सुकून लेकर आता है। लेकिन जब आपको पता चले कि रात केवल आपके लिए 40 मिनट की हो तो आप क्या सोचेगें। हालांकि डॉक्टरों की माने तो एक इंसानों को 7 घंटे की नींद लेना शरीर के लिए आवशयक है लेकिन क्या हो जब आपको 40 मिनट की ही रात देखने को मिले।
दरअसल दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां रात 40 मिनट की होती है, जिसमें नॉर्वे का हेमरफेस्ट शहर शामिल है। यहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज छिपता है और महज 40 मिनट के बाद उग आता है। बता दें कि नॉर्वे आर्किटिक सर्कल के अंदर आता है। यहां 40 मिनट की रात साल के मई से जुलाई के बीच होती है। इसलिए नॉर्वे को इंट्री ऑफ मिडनाइट सन कहा जाता है। यह देश की सीमाए पूर्व मे स्वीडन से लगती है और उत्तर मे कुछ क्षेत्र की सीमाए फिनलैण्ड और रूस से लगती हैं। यहां की नेचुरल ब्यूटी इसे दूसरे देशों से अलग बनाती है।
40 मिनट की रात
इसके अलावा 21 जून और 22 दिसंबर की तारीखें ऐसी हैं जिनमें सूरज की रोशनी धरती के समान भागों में नहीं फैलती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पृथ्वी 66 डिग्री को एंगल बनाते हुए घूमती है। इसी झुकाव की वजह से दिन और रात की टाइम में फर्क आता है। नॉर्वे में 40 मिनट की रात 21 जून वाली स्थिति से होती है। इस समय 66 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 90 डिग्री उत्तरी अक्षांश तक का धरती का पूरा हिस्सा सूरज की रोशनी में रहता है। जिससे सूरज सिर्फ 40 मिनट के लिए ही डूबता है।
Leave a comment