
नई दिल्ली: दुनिया में कई जीव ऐसे है जो कुछ ही सेंकडों में इंसानों की जान ले सकता है और कुछ जीव ऐसे होते है जो इसानों के काम आते है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा जीव है जिसके पास एक इनोखी शक्ति है जिसकी मदद से वो गायब हो सकता हैं। दरअसल मेंढ़क की कई प्रजाति ऐसी हैं जिसके काटने सें चंद मिनटों में इंसान की जान ले सकते है। ऐसा ही एक मेंढ़क है जिसके पास गायब होने की शक्ति है।
दरअसल इस मेंढक की खास प्रजाति को नॉर्दर्न ग्लासफ्रॉग के नाम से जाना जाता है। ये देखने में बेहद खूबसूरत होते है उतने ही जहरीले होते हैं। इनके काटने की बात करें तो ये सांप की तरह नहीं बल्कि यह अपना जहर पीठ से छोड़ते हैं। वहीं दुश्मनों की आहट से ये गायब भी हो जाते हैं। मेंढक खुद को पारदर्शी बनाने के लिए अपनी बॉडी का करीब 90 फीसदी ब्लड लीवर में खींच लेते हैं और खुद को पत्तों के बीच छुपा लेते हैं। वहीं यह मेंढक पूरी धरती का अकेला ऐसा जीव है जो खुद को इस गायब करने की क्षमता रखता है।
हरे पत्तों में पर रहने वाले इस मेंढक में खुद को गायब करने की कमाल की खासियत होती है। यह अपने शरीर में मौजूद रेड ब्लड सेल्स को सोते हुए अपनी लीवर में खींच लेता है जिसकी वजह से यह पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट हो जाता है। वहीं इस मेंढ़क के बारे में कहा जाता हैं कि इस मेंढ़क से इंसान मदद ले सकते हैं। वहीं इस मेंढ़क लंबाई करीब 1 इंच के आस-पास होती है, कभी-कभी यह इससे थोड़े ज्यादा बड़े होते हैं। यह मेंढक ज्यादातर मध्य और दक्षिण अमेरिका के जंगलों में पाए जाते हैं।
एक रिसर्च से पता चला हैं कि जिस तरह से यह मेंढक ब्लड को लीवर में खींच कर रखता है, उस हिसाब से खून का थक्का बना जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता है। अगर मेंढक के इस अनोखे पैटर्न को समझ लिया गया तो इससे कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है।
Leave a comment