Search KhabarFast

Press ESC to close

नीतीश कुमार फिर बन सकते JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें निशांत को क्या मिलेगी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार फिर बन सकते JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें निशांत को क्या मिलेगी जिम्मेदारी

JDU President Election: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है, लेकिन अभी तक नीतीश कुमार के अलावा किसी और नेता ने नामांकन नहीं किया है। ऐसे में साफ संकेत मिल रहे हैं कि वह निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे।

पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार, 23 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी होगी और 24 मार्च नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि 24 मार्च को नीतीश कुमार दोबारा JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।

पार्टी प्रवक्ता ने दी जानकारी

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि नीतीश कुमार ही इस पार्टी के असली निर्माता हैं। उन्होंने ही पार्टी को खड़ा किया और बिहार के विकास में भी उनकी बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का मार्गदर्शन पार्टी को हमेशा मिलता रहेगा और उनका हर फैसला सभी कार्यकर्ताओं को स्वीकार होगा। इस बीच, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी अब राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने JDU जॉइन कर ली है और पार्टी के अंदर उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पार्टी का कहना है कि निशांत कुमार एक उभरते हुए नेता हैं और आने वाले समय में बिहार को एक नया नेतृत्व मिल सकता है। 

नीतीश कुमार जा सकते हैं दिल्ली

जानकारी के मुताबिक, इस महीने के बाद नीतीश कुमार दिल्ली जा सकते हैं, क्योंकि वह राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं। ऐसे में बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है और नई सरकार के गठन की भी चर्चा है। हालांकि, यह सवाल अभी बना हुआ है कि नई सरकार में निशांत कुमार को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी या नहीं। इस पर JDU ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है। लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि निशांत के आने से पार्टी में नई ऊर्जा आई है और कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं। कुल मिलाकर, नीतीश कुमार का फिर से अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, जो बिहार की राजनीति में आगे बड़े बदलाव का संकेत दे सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में ममता बनर्जी को लगा झटका, उपचुनाव से पहले TMC प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

नंदीग्राम के रेजीनगर में ममता बनर्जी को लगा झटका, उपचुनाव से पहले TMC प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

मायावती का फिर बड़ा फैसला...दीपिका आनंद को भी BSP से दूर रखेंगी, ईशान को देंगी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने भतीजे आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से दूर रखने की बात कही थी।

Nandigram BYElection:नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने दिया था समर्थन

Nandigram BYElection:पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मिलन प्रधान की गिरफ्तारी एक पुराने हत्या मामले के सिलसिले में की गई है। उन्हें शनिवार दोपहर पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast