Search KhabarFast

Press ESC to close

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश कुमार, लगातार चौथी बार मिली जिम्मेदारी

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश कुमार, लगातार चौथी बार मिली जिम्मेदारी

Unopposed Election: जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी ने मंगलवार को घोषणा करते हुए बताया कि नीतीश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नामांकन वापस लेने की समय सीमा खत्म होने के बाद केवल नीतीश कुमार का ही नाम बचा था। ऐसे में रिटर्निंग ऑफिसर अनील प्रसाद हेगड़े आज दोपहर 2:30 बजे उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इस मौके पर दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी।

कई नेता होंगे कार्यक्रम में शामिल

इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी ने मीडिया से भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इससे पहले जेडीयू के कई नेताओं ने नीतीश कुमार के समर्थन में उनके नामांकन दाखिल किए थे। पार्टी चाहती थी कि वह लगातार चौथी बार राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का नेतृत्व करें। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद नीतीश कुमार फिलहाल दिल्ली में मौजूद हैं।

नेताओं ने मिलकर लिया फैसला

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम पार्टी कार्यकर्ताओं की सामूहिक इच्छा के आधार पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख थी और सभी नेताओं ने मिलकर नीतीश कुमार के नाम का समर्थन किया। वहीं, पार्टी नेता रामनाथ ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के संरक्षक और वरिष्ठ नेता हैं। कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि वही अध्यक्ष बनें। उन्होंने भरोसा जताया कि नीतीश कुमार पार्टी को आगे बढ़ाने के साथ-साथ बिहार के विकास पर भी नजर बनाए रखेंगे। नीतीश कुमार के लगातार चौथी बार अध्यक्ष बनने से जेडीयू में एकजुटता का संदेश गया है और पार्टी आने वाले समय में उनके नेतृत्व में नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET पेपर लीक मामले में आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, कोर्ट ने सुनीं CBI की दलीलें

NEET Paper Leak: राउज़ एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को NEET UG पेपर लीक मामले में CBI द्वारा दायर आरोपपत्र पर CBI की दलीलें सुनीं। दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने सोमवार को आरोपपत्र पर संज्ञान लेने का फैसला किया। दरअसल, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 13 आरोपियों के खिलाफ लगभग 20,000 पृष्ठों का आरोपपत्र दायर किया है।

केरल में 2015 से अब तक समुद्री हादसों ने छीनी 469 मछुआरों की जानें, 160 लापता; 48,000 का हुआ बचाव

Kerala Fishermen: केरल के मत्स्य पालन मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2015-16 से 2025-26 के बीच केरल में समुद्री घटनाओं में 469 मछुआरों की जान चली गई और 160 मछुआरे लापता हो गए।

Kal Ka Mausam 08 August: दिल्ली में झमाझम बारिश का रेड अलर्ट, UP-बिहार समेत 20 राज्यों में बरसेंगे बादल; यहां पढ़े 08 अगस्त का कैसा रहेगा मौसम

08 August Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। एक तरफ जहां दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से मौसम सुहाना बन गया है। तो वहीं, दूसरी तरफ असम, केरल में आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast