भाषण के दौरान बेसुध हो मंच पर गिरे नितिन गडकरी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

भाषण के दौरान बेसुध हो मंच पर गिरे नितिन गडकरी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Nitin Gadkari Faints:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण दे रहे थे। भाषण देने के दौरान वो मंच पर अचानक गिर पड़े। उनके मंच पर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। मंच पर मौजूद लोग तुरंत उन्हें उठाकर इलाज के लिए ले गए।

एक्स पर पोस्ट कर दिया सेहत पर अपडेट

नितिन गडकरी पुसद में शिवाजी ग्राउंड में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के चुनाव प्रचार के लिए सभा का आयोजन किया गया था। जैसे ही नितिन गडकरी मंच पर बोलने के लिए उठे उसी दौरान उन्हें चक्कर सा महसूस हुआ फिर कुछ देर आराम करके गडकरी ने फिर से अपना भाषण शुरू किया तभी उनको चक्कर आ गया। कुछ देर बाद नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, गर्मी के चलते उन्हें असहज महसूस हुआ था लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। बताते चलें, इस समय तेज गर्मी की वजह से विदर्भ में हर जगह तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच है। वो अपनी पूर्व निर्धारित सभा को भी संबोधित करेंगे।

पहले भी बिगड़ चुकी है तबीयत

ये पहली बार नहीं है जब नितिन गडकरी की ऐसे तबीयत बिगड़ी हो।इससे पहले साल 2018 में भी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक मंच पर बेसुध हो गए थे। उस दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला था। तब कहा गया था कि

शुगर लेवल कम होने की वजह से गडकरी को चक्कर आ गया। उन्हें तुरंत पानी पिलाया गया और पेड़ा खिलाया गया था। वहीं इससे पहले भी एक रैली के दौरान उनकी तबीयत खराब होने की खबर आई थी। यही नहीं नितिन गडकरी वजन घटाने के लिए अपना ऑपरेशन करवा चुके हैं।

Leave a comment