एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाली है फिल्म ‘RRR’! ये एक्टर दिखाएंगे अपना जलवा

एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाली है फिल्म ‘RRR’! ये एक्टर दिखाएंगे अपना जलवा

RRR Release Again: साउथ इंडस्ट्री के डायरेक्टर एसएस राजामौली (S. S. Rajamouli) के डायरेक्शन में बनी फिल्म आरआरआर (RRR) ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी प्रसिद्धि हासिल की है। आरआरआर के ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट होने के बाद फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट सॉन्ग गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था। वहीं अब फैंस के लिए फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एक बार फिर से बड़े पर्दे पर फिल्म आरआरआर रिलीज की जाएगी। इस बात का ऐलान पैन मूवीज ने एक्स पर किया है।

'आरआरआर' फिल्म ने ऑस्कर 2023 अवॉर्ड शो में दो कैटेगरी में जगह बनाई। जिसमें से उसे विदेश फिल्म कैटेगरी में निराशा मिली लेकिन, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग में  'नाटू नाटू' को स्थान मिला। जबकि सर्वश्रेष्ठ विदेश फिल्म का अवॉर्ड 'अर्जेंटीना 1985' ने अपने नाम किया। 'नाटू नाटू' सॉन्ग को मिली इस प्रसिद्धि पर फैंस झूम उठे। वहीं सुपरस्टार चिरंजीवी ने बेटे राम चरण समेत पूरी RRR टीम को बधाई दी। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा अजय देवगन, ओलिविया मॉरिस, आलिया भट्ट ने अपनी दमदार अदाकारी से भी का दिल जीत लिया था। अब खबर सामने आ रही है कि एक बार फिर से आरआरआर बड़े पर्दे पर लौट रही है, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

गौरतलब है कि फिल्म आरआरआर ने साल 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ये एक पीरियड एक्शन फिल्म थी, जिसने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। हालांकि अभी इस फिल्म को लेकर ये जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन फिर भी दर्शक अब इस फिल्म पर आने वाले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही अभी इस फिल्म के लिए किसी भी कलाकार का नाम सामने नहीं आया हैं।

Leave a comment