Aditya-Ananya: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप! एक्ट्रेस ने शेयर किया ये पोस्ट

Aditya-Ananya: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप! एक्ट्रेस ने शेयर किया ये पोस्ट

Aditya Roy Kapur and Ananya Panday Breakup: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर पिछले कुछ सालों से अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ माना जा रहा था कि दोनों रिलेशनशिप में है। वहीं दूसरी तरफ अक्सर इस जोड़ी को साथ में देखा जाता था। लेकिन इसी बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। इस खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि अननया पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हो गया है।

बता दें कि दोनों ने एक महीने पहले ही अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। सूत्रो के मुताबिक दोनों के एक कॉमन फ्रेंड ने इस बात की पुष्टि की है कि एक महीने पहले अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए है। जानकारी के अनुसार दो साल से ज्यादा समय से डेटंग कर रहे अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर करीब एक महीने पहले ही अलग हो गए है और उनके ब्रेक-अप ने उनके करीबी दोस्तों को चौंका दिया है।  

वहीं अदाकारा अनन्या पांडे ने पिछले महीने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसा पोस्ट किया था। जिसके बाद से ये अंदाजा लगाया जाने लगा कि अनन्या और आदित्य का रिश्ता खत्म हो चुका है। उनके पोस्ट में लिखा था कि जो सच में आपका है, तो वो वापस आ जाएगा। अनन्या और आदित्य के रिश्ते की भनक करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सेट से लोगों को लगी थी। जहां एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लेकर हिंट भी दिया था।

Leave a comment