Nissan Diwali Offer:दिवाली का त्योहार नजदीक है और अगर आप इस मौके पर नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Nissan India अपनी कारों पर शानदार फेस्टिव ऑफर लेकर आई है। कंपनी अपनी सब-कॉम्पैक्ट SUV Nissan Magnite और MPV Nissan Gravite पर ग्राहकों को खास फायदे दे रही है। इस ऑफर के तहत चुनिंदा वेरिएंट्स पर मुफ्त CNG रेट्रोफिटमेंट किट दी जा रही है। इससे ग्राहक हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।
Nissan के दिवाली ऑफर के तहत Gravite MPV के चुनिंदा वेरिएंट्स पर फ्री CNG रेट्रोफिटमेंट किट का लाभ मिलेगा। आमतौर पर इस किट को आधिकारिक तौर पर लगवाने के लिए ग्राहकों को 84,999 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन फेस्टिव ऑफर के तहत यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है।
कंपनी Gravite में ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप दे रही है। इसमें दो सिलेंडर लगाए जाते हैं, जिनकी क्षमता 25-25 लीटर बताई गई है। इस सेटअप के साथ कार पेट्रोल और CNG दोनों मोड में चलाई जा सकती है।
Magnite पर भी मिलेगा बड़ा फायदा
Nissan Magnite खरीदने वाले ग्राहकों को भी इस ऑफर का लाभ मिल सकता है। कंपनी इस SUV के चुनिंदा वेरिएंट्स पर मुफ्त CNG रेट्रोफिटमेंट किट दे रही है। सामान्य तौर पर Magnite के लिए इस किट की कीमत 74,999 रुपये है। हालांकि, Magnite के Visia MT, Visia AMT और Visia+ MT वेरिएंट्स पर यह ऑफर लागू नहीं होगा। इन तीन वेरिएंट्स को छोड़कर बाकी वेरिएंट्स पर ग्राहक मुफ्त CNG किट का फायदा उठा सकते हैं।
CNG किट पर मिलेगी 3 साल की वारंटी
इस ऑफर की खास बात यह है कि Nissan मुफ्त CNG किट के साथ तीन साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है। इससे ग्राहकों को किट की गुणवत्ता और लंबे समय तक इस्तेमाल को लेकर अतिरिक्त भरोसा मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, Gravite CNG करीब 24 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज दे सकती है। वहीं Magnite CNG का माइलेज 20 से 24 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक बताया गया है।
Nissan Magnite और Gravite की कीमत
कीमत की बात करें तो Nissan Magnite की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.69 लाख रुपये है। वहीं Nissan Gravite की शुरुआती कीमत 5.73 लाख रुपये रखी गई है। ऐसे में कम बजट में SUV या MPV खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए यह ऑफर आकर्षक हो सकता है।
Also read: ऑटोमोबाइल इंडिस्ट्री ने मार्केट में लाया तूफान! बिक गई 5 लाख से ज्यादा यूनिट, किस गाड़ी का रहा जलवा