Search KhabarFast

Press ESC to close

RBSE Class 12 Board Results 2026: नहीं देख पाई निकिता अपना 12वीं का रिजल्ट, बीमार के कारण हो गई थी मौत

RBSE Class 12 Board Results 2026: नहीं देख पाई निकिता अपना 12वीं का रिजल्ट, बीमार के कारण हो गई थी मौत

RBSE Class 12 Board Results 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने 12वीं की तीनों स्ट्रीम-आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स-के परीक्षा परिणाम 2026 में घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद कई घरों में खुशियों का माहौल है। लेकिन श्रीगंगानगर के 7 KN रावला का एक घर इस खुशी से अछूता रहा। जानकारी के अनुसार, निकिता नाम की छात्रा, जो राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रावला की छात्रा थी, ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93.88% अंक हासिल किए हैं। लेकिन दुखद है कि निकिता की मौत 20 मार्च को हो गई थी, यानी परीक्षा परिणाम आने से लगभग 10 दिन पहले। निकिता बीमार चल रही थीं और उन्हें हेपेटाइटिस और शुगर की समस्या थी।

माता-पिता हैं दिहाड़ी मजदूर

निकिता के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। अगर निकिता आज जीवित होती, तो उनके माता-पिता अपनी बेटी की इस कामयाबी पर गर्व महसूस करते। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। घर में निकिता की इस सफलता की खुशी के बजाय मातम का माहौल है। इस साल, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 8.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 8.2 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। सबसे ज्यादा छात्र आर्ट्स स्ट्रीम से थे, लगभग 6 लाख। साइंस स्ट्रीम में करीब 2.3 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 30,000 से अधिक छात्र परीक्षा में बैठे।

परीक्षाफल में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया-

साइंस स्ट्रीम: लड़कियों का पास प्रतिशत 96.42%, जबकि लड़कों का 92.64%।

कॉमर्स स्ट्रीम: लड़कियों का पास प्रतिशत 99.51%, लड़कों का 98.66%।

आर्ट्स स्ट्रीम: लड़कियों का पास प्रतिशत 98.95%, लड़कों का 95.80%।

छात्र और अभिभावक RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। निकिता की कहानी इस साल के बोर्ड परीक्षा परिणाम के बीच एक दुखद घटना के रूप में याद रहेगी। यह हमें याद दिलाती है कि कभी-कभी स्वास्थ्य और जीवन की अनिश्चितता किसी भी उपलब्धि से ऊपर होती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

असम के काजीरंगा में दर्दनाक हादसा! ट्रक-ट्रैवलर की भिड़ंत में 20 की मौत की आशंका

Accident In Assam:असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोंगाजन इलाके में यात्रियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी और ट्रेलर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

Gold Silver Price Today: शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज कितने गिर गए दाम

Gold Silver Rate Today:शादी-ब्याह के सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है। वहीं, चांदी की कीमत भी घटकर 1.77 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में सोना 6,536 रुपये और चांदी 8,500 रुपये

Kal Ka Mausam 14 November: बंगाल की खाड़ी से पहाड़ों तक मौसम का डबल अटैक, 20 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

14 November Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, इस वक्त देश में एक साथ दो सिस्टम सक्रिय है, जो कई राज्यों के मौसम को प्रभावित कर रहे है। एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बन रहा है, जिसके असर से दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast