
नई दिल्ली: डायबिटीज एक क्रॉनिक डिजीज है जो विश्व लेवल पर चिंता का विषय बना हुआ है। आज के दौर में ना सिर्फ बुजुर्ग बल्कि युवा भी इस समस्या से पीड़ित है। यह शरीर को कई तरह से प्रभावित कर सकता है। डायबिटीज के मरीज को अपने खान-पान का खूब ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि जरा सी लापरवाही जान पर बन सकती है।
13 साल की उम्र मे डायबिटीज से पीड़ित हुए थे निक जोनस
सिर्फ हमारे आसपासआम लोग ही नहीं बल्कि कई ऐसे सेलिब्रिटी है जो इस समस्या से गुजर रहे है। इन्हीं मे से एक है निक जोनस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति औऱ अमेरिकन सिंगर निक जोनस भी डायबिटीज की समस्या से गुजर रहे है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्हें युवा अवस्था में नहीं बल्कि बचपन में ही जब वो 13 साल के थे तब ही डायबिटीज से पीड़ित हो गए थे। यह बात उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर कर बताई थी कि जब वह 13 साल के थे तभी उन्हें पता चला कि वह डायबिटीज से पीड़ित है।
दरअसल शुगर की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए बहुत सी चीजे ऐसा है जिसके सेवन से डायबिटीज को कम किया जा सकता है। जिसमें से ब्लैक कॉफी, हरी सब्जियां, फल, गुड, शहद इत्यादि। वहीं आज हम आपको शुगर की बीमारी को कम करने के लिए गुड या शहद में से कौन सी चीज सबसे बेहतर है। जिसके सेवन से आपको
अधिक फायदा होगा इसके बारे में बताएंगे।
गुड़ अच्छा या शहद
गुड़ या शहद, शुगर दोनो में पाया ज्याता है लेकिन अगर आप बिना मिठे के खान-पान का सेवन नही कर सकते तो आप शहद का इस्तमाल कर सकते है। शहद मेंनेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट है, जो सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से मधुमेह कंट्रोल में रखा जा सकता है।
गुड़ के पोषक तत्व
मधुमेह में हमें चीनी का सेवन से ज्यादा गुड़ को हेल्दी माना जाता है। गुड़ के अंदर मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम, मैंगनीज, आयरन, ऊर्जा और जिंक मौजूद है। जिससे चीनी से ज्यादा गुड़ का सेवन बेहतर है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें ग्लाइसेमिक इंडेक्स गुड़ और चीनी दोनो में ही ज्यादा होता है। जो सेहत के लिए सही नहीं है।
Leave a comment