यमुना नदी में प्रसाद अर्पण को लेकर एनजीटी का सख्त कदम, राजनीतिक पार्टियों के बीच छिड़ी जंग

यमुना नदी में प्रसाद अर्पण को लेकर एनजीटी का सख्त कदम, राजनीतिक पार्टियों के बीच छिड़ी जंग

नई दिल्ली:देशभर में छठ का त्योहार मनाया जा रहा है। आज छठ का तीसरा दिन है। इस दिन वर्त रखने वाली महिलाएं सांय काल में नदी में खड़ी होकर ढ़लते सूरज को अर्घ्य देती है। साथ ही छठ मैया और सूर्य भगवान की पूजा अर्चना करती है। इस दिन महिलाएं पूजा के समय नदी में प्रसाद अर्पण करती है। लेकिन इस बार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने यमुना में प्रदूषण को देखते हुए नदी में प्रसाद विसर्जित करने पर रोक लगा दी है।

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जंग

वहीं छठ पूजा को लेकर राजनीतिक पार्टीके बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। ऐसे में यमुना नदी में प्रदूषण और घाटों की तैयारियों के वक्त सरकार रसानय का छिडाक कर रही है। जिसकों लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने सामने आ गई है। यमुना में प्रदूषण को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। मनोज तिवारी ने कहा है कि केजरीवाल को छठ पूजा की तैयारी के लिए दिल्ली में रुकना चाहिए था, इसके बजाय वह गुजरात दौरे पर हैं, क्योंकि वह यहां भक्तों की सुविधा नहीं चाहते है। अगर उन्हें दिल्ली की चिंता नहीं है, तो उन्हें पंजाब जाकर वहां का सीएम बन जाना चाहिए।

संजय सिंह ने वीडियो शेयर कर BJP पर बोला हमला

आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी उत्तर प्रदेश के मथुरा बैराज में यमुना नदी में झाग का एक वीडियो साझा किया और बीजेपी पर कटाक्ष किया।इस पर वर्मा सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि यमुना दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर बहती है। ऐसा बोलकर बीजेपी ने आप सांसद की शिक्षा पर सवाल उठाए है।

Leave a comment