Search KhabarFast

Press ESC to close

26 नवंबर को मणिपुर दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, हिंसा पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

26 नवंबर को मणिपुर दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, हिंसा पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi To Visit Manipur: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 26 नवंबर को मणिपुर जाने वाले हैं। जहां वह उन परिवारों से मुलाकात करेंगे, जो हिंसा से प्रभावित है। राहुल गांधी उन परिवार से भी मुलाकात करेंगे, तो हिंसा के दौरान विस्थापित हुए हैं।  

बताया जा रहा है इसके बाद राहुल गांधी चुराचांदपुर जाएंगे। यहां भी वह उन परिवारों से मुलाकात करेंगे, जो हिंसा के दौरान प्रभावित हुए या विस्थापित हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनका यह दौरा एक दिन का होने का वाला है।  

मणिपुर में निकाली गई थी रैली

इससे पहले लंबे समय से जारी संघर्ष के बीच 31 अक्टूबर को इंफाल में आदिवासी समुदायों ने बड़ी रैली निकाली थी। रैली में केंद्र सरकार से मणिपुर में जारी संकट खत्म करने, आदिवासी आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हिंसा के कारण विस्थापित हुए हजारों परिवारों को उनके घर वापस भेजने की मांग की गई थी। ये रैली नागा संगठनों और अन्य आदिवासी समुदायों के संगठनों ने मिलकर किया था। रैली कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी , नागा संगठन और अन्य आदिवासी समुदायों ने मिलकर निकाली थी। संगठन का कहना है कि यह रैली उनकी मांगों पूरी होने तक जारी रहेगा।  

क्या-क्या मांगें रखी गई  

रैली में चार प्रमुख मांगे रखी गई थी। जिसमें आदिवासी समुदायों के खिलाफ हो रहे हिंसा खत्म करना, मणिपुर से असम राइफल्स की पूरी वापसी, विस्थापित परिवारों को उनके मूल घरों और गांवों के लिए समयबद्ध योजना और 1951 को आधार वर्ष मानकर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर लागू करना शामिल था। संगठनों का कहा था कि केंद्र की तरफ से मांगों पर ठोस कमद उठाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठनों ने यह भी कहा था कि मणिपुर के लोग शांति के लिए प्रतिबद्ध है।  

Also read: PM Modi: नक्सलवाद पर जीत के बाद पहली दिवाली, जवानों के बीच पहुंचे PM मोदी; बोले- अब किसी मां की गोद सूनी नहीं होगी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रेलवे स्टेशन पर कुली,व्हीलचेयर की होगी अब ऑनलाइन बुकिंग, जानिए कैसे करें बुक क्या हैं प्रक्रिया ?

Indian Railways Online Coolie and Wheelchair Booking Process: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बेहतर कदम उठाया हैं। बता दें की टिकिट के तरह अब भारतीय रेल कुली,व्हीलचेयर की भी बुकिंग अब ऑनलाइन करने जा रही हैं।

बढ़ते AQI में बच्चों को बाहर ले जाना पड़ सकता है भारी, डॉक्टर ने दी मास्क लगाने की सलाह

Advice To Prevent Pollution:देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में खराब होती हवा लोगों की सेहत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। खासकर छोटे बच्चों को प्रदूषित हवा से ज्यादा खतरा हो सकता है। ऐसे में डॉक्टरों ने अभिभावकों को बच्चों की सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast