Indian Railways Online Coolie and Wheelchair Booking Process: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बेहतर कदम उठाया हैं। बता दें की टिकिट के तरह अब भारतीय रेल कुली,व्हीलचेयर की भी बुकिंग अब ऑनलाइन करने जा रही हैं। जिससे जरूरतमंद यात्रियों को सुविधा मिलेगी। और रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को भारी भरकम सामान उठाने के लिए कुली ढूंढने या बुजुर्गों व दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर की तलाश में परेशान नहीं होना पड़ेगा। आइए जानते हैं कैसे होगी बुकिंग और कबसे शुरू होगी बुकिंग क्या हैं प्रक्रिया।
मोबाइल ऐप और वेबसाइट से तुरंत होगी ऑनलाइन बुकिंग
अजमेर रेल मंडल में 16 नवंबर 2026 से मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कुली और व्हीलचेयर की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू होने जा रही है। बता दें की रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कुली,व्हीलचेयर की बुकिंग यात्री मोबाइल ऐप और रेलवे की अधिकृत वेबसाइट के जरिए कर सकेंगे इसके साथ ही बुकिंग होते ही बुकिंग के अनुसार सुविधा तैयार रहेगी और यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा।
ऐसे होगा व्हीलचेयर की ऑनलाइन बुकिंग
सबसे पहले आधिकारिक IRCTC टूरिज्म या रेलवे सेवा पोर्टल irctctourism.com पर जाएं। होमपेज पर दिए गए More या Services टैब पर क्लिक करें और AT STATIONS सेक्शन के अंदर E-Wheelchair विकल्प को चुने। अपना 10 अंकों का PNR नंबर दर्ज करके Search पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपकी ट्रेन और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी। सुविधा के मुताबिक चुनें कि आपको व्हीलचेयर जहां से चढ़ना है, वहां यानी बोर्डिंग स्टेशन पर चाहिए या जहां उतरना है, वहां यानी गंतव्य स्टेशन पर चाहिए। विवरण भरकर Book पर क्लिक करें। बुकिंग वाउचर का प्रिंट आउट लें या मोबाइल या ईमेल पर प्राप्त कन्फर्मेशन मैसेज संभाल कर रखें।
Also read: 8th CPC से सैलरी में कितना हाइक? खाते में पैसा कब आएगा, कितनी बढ़ सकती हैं सैलरी जानिए
ऑनलाइन कुली की बुकिंग की ये हैं प्रक्रिया
16 नवंबर 2026 से लागू हो रही डिजिटल प्रणाली के तहत कुली बुक करना अब बेहद आसान हो जाएगा। कुली की बुकिंग आपके ट्रेन टिकट के PNR नंबर से सीधे लिंक रहेगी। इससे कुली को आपकी ट्रेन के आगमन या प्रस्थान समय और संबंधित प्लेटफॉर्म की सटीक जानकारी पहले से उपलब्ध रहेगी। यात्री अपने स्मार्टफोन से रेलवे के अधिकृत ऐप के जरिए एडवांस में कुली सेवा चुन सकते हैं।