Search KhabarFast

Press ESC to close

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले नए नियम जारी, अब सांसद नहीं कर पाएंगे ये काम!

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले नए नियम जारी, अब सांसद नहीं कर पाएंगे ये काम!

Advisory For MP Before Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र का आगाज एक दिसबंर से होने जा रहा है। इससे पहले सांसदों के लिए आचरण संबधी एक नियम जारी किए गए हैं। इस बुलेटिन को लेकर टीएमसी और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने कड़ी नाराजगी जताई है। बुलेटिन में सांसदों के लिए कुछ नए निर्देश दिए गए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, सांसदों को थैक्स, थैंक यू, जय हिंद और वंदे मातरम जैसे शब्दों के इस्तेमाल से परहेज करने की सलाह दी गई है। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि संसद की परंपराएं भाषण के अंत में इस तरह के स्लोगन की इजाजत नहीं देती। इसलिए इनसे बचना चाहिए।

वेल में प्रदर्शन करने पर रोक

बुलेटिन का दूसरा बड़ा निर्देश यह है कि अगर कोई सांसद किसी मंत्री की आलोचना करता है तो मंत्री से दिए जाने वाले जवाब के समय उस सांसद को सदन में मौजूद रहना अनिवार्य है। बुलेटिन के मुताबिक सांसद के वेल में आकर किसी भी वस्तु का प्रदर्शन नहीं कर सकते। इसके अलावा कई ऐसे व्यवहार से बचने की बात कही गई है, जो संसद की गरिमा या कार्यवाही में बाधा पैदा कर सकते हैं।

चेयर के फैसलों की आलोचना न करें

भाजपा का तर्क है कि शपथ ग्रहण के समय जय हिंद और वंद मातरम बोलने की परंपरा तो है लेकिन भाषण समाप्त करते हुए ऐसे नारे कार्यवाही में व्यवधान पैदा कर देता है। इसलिए बुलेटिन में दिए गए निर्देश पूरी तरह उचित है। बता दें कि राज्यसभा के बुलेटिन में यह बताया गया है कि सांसद के अंदर या बाहर चेयर के फैसलों की आलोचन करने से बचें। साथ में कहा गया है कि अगर कोई सदस्य दूसरे सदस्य की आलोचना करता है, तो जवाब सुनने के लिए सदन में मौजूद रहना होगा। जवाब के दौरान गैर-हाजिर रहना संसदीय आचरण का उल्लंघन माना जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम ने रचाई दूसरी शादी, 2025 में पहली पत्नी से हुआ था तलाक

हरियाणा के पूर्व बीजेपी प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब कुमार देव ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद रिशेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम त्रिवेणी राव है। उनकी पहली पत्नी नीति देब के साथ 2025 में तलाक हो गया था।

Political News: राहुल गांधी का धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, छात्रों के अपमान का आरोप, मांगा इस्तीफा

Political News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला किया। उन्होंने प्रधान पर छात्रों का अपमान करने का आरोप लगाया और मांग की मांग की। उन्होंने कहा कि वे देश के युवाओं से माफ़ी मांगें और अपने पद से इस्तीफ़ा दें।

Political News: भारत का छात्र, परीक्षा का केंद्र अबू धाबी! राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था में भारी खामियां

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। यह आलोचना तब की गई जब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले एक छात्र को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast