Earthquake: तिब्बत में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। भूकंप भारतीय मानक समय (IST) के मुताबिक सुबह करीब 4 बजकर 2 मिनट पर आया। NCS की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 30 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का केंद्र तिब्बत में अक्षांश 28.365 डिग्री उत्तर और देशांतर 87.594 डिग्री पूर्व पर स्थित था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप 11 सितंबर को सुबह 04:02:54 बजे रिकॉर्ड किया गया। इसकी तीव्रता 3.7 रही और लोकेशन तिब्बत क्षेत्र दर्ज की गई। फिलहाल भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
पिछले महीने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़
आपको बता दें कि पिछले महीने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) द्वारा गुरुवार सुबह जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, इस बाढ़ में मरने वालों की संख्या 1,377 तक पहुंच गई है। चितवन सबसे अधिक प्रभावित जिला बना हुआ है, जहां 364 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इसके बाद नवलपरासी पूर्व (228), नवलपरासी पश्चिम (222), नुवाकोट (198), रसुवा (178), गोरखा (70), धाडिंग (70) और तनहुन (38) का स्थान है। दो लोगों ने काठमांडू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।