Neha Dhupia Trolled : शो के दौरान प्यार में धोखा खाए कंटेस्टेंट पर भड़कीं नेहा धूपिया, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Neha Dhupia Trolled : शो के दौरान प्यार में धोखा खाए कंटेस्टेंट पर भड़कीं नेहा धूपिया, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर ही हैं. नेहा धूपिया एमटीवी के फेमस शो रोडिज में एक कंटेस्टेंट के सामने अपने विचार रखने को लेकर ट्विटर पर लगातार ट्रोल हो रही हैं. इतना ही नहीं इसकी वजह से ट्विटर पर #BoycottRoadies भी टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है. नेहा धूपिया इन दिनों MTV Roadies को जज कर रही हैं. 

वहीं शो में ऑडिशन के दौरान नेहा ने एक कंटेस्टेंट को कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद वो सुर्खियों में छा गईं. दरअसल, शो रोडीज के ऑडिशन के दौरान एक कंटेस्टेंट ने नेहा को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड का उसके अलावा और भी पांच लड़को से अफेयर था. वहीं उस कंटेस्टेंट ने आगे बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाया और उसके पांचो बॉयफ्रेंड्स को भी बुलाया और उनके सामने उसने अपनी गर्लफ्रेंड को एक करारा थप्पड मारा.
 
उस कंटेस्टेंट की बात सुन नेहा काफी भड़क गई, साथ ही नेहा ने उस कंटेस्टेंट को जवाब देते हुए कहा कि तुमनें अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा जो कि बहुत गलत था. मेरी बात सुनों, यह पसंद उसकी है और तुम्हें इतना अधिकार किसने दिया कि उसके थप्पड मारों. वहीं इसके बाद नेहा सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं.
 
साथ ही एक यूजर ने नेहा को ट्रोल करते हुए लिखा कि नेहा थोडी तुम्हें थोडा समझदार बनने की जरूरत है और हर जगह अपना भाषण मत झाडा़ करो. वहीं एक यूजर ने यह भी लिखा  कि नेहा तुम रोडीज की जज बनने के लायक ही नही हो. तुम्हे शो से बाहर कर देना चाहिए. साथ ही सोशल मीडिया पर नेहा के मीम्स भी ट्रेंड कर रहें है, बता दें कि अब तक नेहा धूपिया कि इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
 

Leave a comment