Delhi Weather: रात को ठंड और दिन में गर्मी, जाने दिल्ली-NCR में क्यों बदल रहा मौसम का मिजाज?

Delhi Weather: रात को ठंड और दिन में गर्मी, जाने दिल्ली-NCR में क्यों बदल रहा मौसम का मिजाज?

Delhi-NCR Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम बदल गया है।दिल्ली में सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।यही वजह रही कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर, आज यानी बुधवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। सुबह से एक बार फिर दिल्ली में ठंड वापस लौट आई है। दिल्लीवासियों को सुबह के समय धुंधऔर हल्के कोहरे के साथ नम हवाओं का सामना करना पड़ा। जिसके चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।

दिल्ली में फिर बढ़ी ठंड

दिल्ली में लगातार ही तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि मज़बूत पश्चिमी और दक्षिणी की तेज हवाओं के कारण दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। यही कारण है कि अब लोग हवा में हल्की नमी और ठंड महसूस कर रहे हैं।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग का माने तो दिल्ली में बुधवार के दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान में भी एक-दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में इस बार ठंड जल्द खत्म होती नजर आ रही है। पश्चिमी हवाओं के कारण रातों का तापमान बढ़ रहा है। जिसके चलते सर्दियों का पैटर्न बदल गया है।

कब होगी दिल्ली में बारिश?

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि 29 जनवरी और 1 फरवरी को उत्तर भारत में पश्चिम की तेज हवाओं की संभावना है। इससे उत्तर भारत में बादल और बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में दिल्ली में भी हलकी फुलकी बारिश हो सकती है। बारिश के बाद दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में ठंड बढती देखी जा सकती है।

 

Leave a comment