पहले अपार्टमेंट पर हमला...अब Ak-47 से छलनी करने का प्लान...सलमान खान को मारने की कोशिश एक बार फिर हुई नाकाम

पहले अपार्टमेंट पर हमला...अब Ak-47 से छलनी करने का प्लान...सलमान खान को मारने की कोशिश एक बार फिर हुई नाकाम

Salman Khan house firing case: बॉलीवुड स्टार सलमान खान पर एक बार फिर हमला हुआ है। इस बार नवी मुंबई की पुलिस ने लॉरेस बिश्नोई गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। ये सभी पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इसके लिए गिरोह की पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की प्लेइंगथी।

बता दें कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बताए जा रहे है। वहीं इन आरोपियों के द्वारा एक्टर के फार्म हाउस और शूटिंग स्थलों की रेकी की गई थी। इन लोगों को एक्टर पर Ak-47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश दिया गया था। साथ ही पुलिस के द्वारा ऐसे कई वीडियो आरोपियोंके मोबाइल से मिले है, जिनमें सलमान खान को मारने की पूरी प्लेइंग बनाई गई थी।

14 अप्रैल को हुई थी घर पर फायरिंग

वहीं इससे पहले भी सलमान खान पर 14 अप्रैल को बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की गई थी। ये हमला दो बाइक सवार के द्वारा हुआ था, जिन्होंने 5 राउंड फायर किए थे। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

खुफिया सूचना के बाद ये 4 आरोपी लगे पुलिस के हाथ

वहीं पुलिस का कहना है कि खुफिया सूचना पर काम करते हुए पुलिस अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही पकड़े गए बदमाशों की पहचान धंनजस सिंह,गौरव भाटीया, वस्पी खान और झिशान खान के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 115, 120B और 506 (2) के तहत FIR  दर्ज कर लिया है। इस एफआईआर में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्ड़ी बरार समेत पूरे गिरोह को आरोपी बनाया है। हालांकि अब आगे देखने वाली बात ये है कि इस मामले में पुलिस को और क्या-क्या सबूत मिलते हैं।

Leave a comment