Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने राहुल गांधी की तुलना अंग्रेज से की, राज्यसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा खुलासा

HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने राहुल गांधी की तुलना अंग्रेज से की, राज्यसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा खुलासा

HARYANA NEWS: हरियाणा की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। जननायक जनता पार्टी के युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस नेताओं भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। साथ ही राज्यसभा चुनाव, गैस सिलेंडर की किल्लत और जेजेपी की हांसी रैली को लेकर भी कई बड़े बयान दिए हैं।

जननायक जनता पार्टी के युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अपने ही नेताओं की परवाह नहीं करते। दिग्विजय चौटाला ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें गाड़ी से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया, जबकि राहुल गांधी ने उनकी ओर ध्यान तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे होने के बावजूद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की सड़कों पर पुलिस के बीच जो स्थिति बनी, उससे उनकी सेल्फ रेस्पेक्ट और इंटीग्रिटी पर सवाल खड़े होते हैं।

राहुल गांधी पर किया कटाक्ष 

दिग्विजय सिंह चौटाला ने राहुल गांधी के सोनीपत दौरे पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पगड़ी पहनकर ऐसे लग रहे थे जैसे कोई अंग्रेज पगड़ी पहनकर बैठा हो। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को खेती-किसानी की बुनियादी जानकारी भी नहीं है। चौटाला ने कहा कि अगर राहुल गांधी किसानों के घर जाकर कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं तो यह अच्छी बात है, इससे उन्हें पता चलेगा कि कौन सी फसल किस मौसम में होती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को लाल मिर्च और हरी मिर्च के फर्क तक का ज्ञान नहीं है, यहां तक कि गाय और भैंस के दूध में क्या फर्क होता है, यह भी उन्हें नहीं पता।

राज्यसभा चुनाव को लेकर भी दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस और इनेलो पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि वह पहले अविश्वास प्रस्ताव लाते हैं और फिर खुद ही वहां से भाग जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और इनेलो की असलियत सबके सामने आ जाएगी और इनेलो भी पूरी तरह एक्सपोज हो जाएगी। इस दौरान दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डॉक्टर अजय सिंह चौटाला का राजनीतिक संघर्ष भी अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि 10 साल की जेल और 6 साल के प्रतिबंध के बाद 2026 में उनका राजनीतिक वनवास समाप्त हुआ है और इसी खुशी के मौके पर उनका जन्मदिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने संकेत दिए कि 2029 के चुनाव में डॉक्टर अजय सिंह चौटाला भिवानी से चुनाव लड़ सकते हैं।

हांसी में होने वाली जननायक जनता पार्टी की रैली को लेकर भी दिग्विजय चौटाला ने बड़ी तैयारियों का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा की सबसे बड़ी रैली होगी, जिसके लिए विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। रैली में डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर 65 हजार लड्डुओं से केक काटा जाएगा और मुख्य अतिथियों के लिए हेलिपैड की भी व्यवस्था की गई है। दिल्ली से हेलीकॉप्टर के जरिए मुख्य अतिथि रैली में पहुंचेंगे।

रैली में प्रदेश भर से हजारों लोग शामिल होंगे- दिग्विजय चौटाला 

दिग्विजय चौटाला ने बताया कि रैली में प्रदेश भर से हजारों लोग शामिल होंगे और खाप प्रतिनिधियों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए पंखे, पानी और अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है, वहीं इनसो के छात्र भी अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि इस रैली में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी पहुंचेंगे। उनके लिए उत्तर प्रदेश के बुनकरों द्वारा खास तोहफा तैयार किया गया है, जिसमें चौधरी देवीलाल और मुलायम सिंह यादव की तस्वीर बनाई गई है। साथ ही अन्य मुख्य अतिथियों को पंजाब से तैयार की गई छोटी बैलगाड़ियां भी भेंट की जाएंगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि रैली में खिलाड़ियों, कला, साहित्य और सतलोक आश्रम से जुड़े लोगों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast