IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, आज 16 सितंबर को कई राज्यों में मानसूनी गतिविधि देखी जा सकती है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश से इलाके जलमग्न हो सकते हैं। इस दौरान गरज-चमक तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। तो चलिए IMD से जानते है आज किन राज्यों में बारिश संभव है।
इन राज्यों में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देशभर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र,असम, त्रिपुरा, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना समेत उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ बारिश संभव हैं। तो वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी दी गई है। हवा की रफ्तार 70-75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Also read: मानसून की विदाई के बीच बढ़ी चिंता, कम बारिश और महंगाई से चावल पर पड़ सकता है असर
दिल्ली में आज का मौसम
IMD लगातार दिल्ली के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है। ताजा अपडेट की मानें तो 16-17 सितंबर को राजधानी में बादल बरस सकते हैं। इस दौरान दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। जिससे शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में हल्की बौछारेों के साथ भारी बारिश भी दस्तक दे रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिल रही है, लेकिन जसभराव की समस्या भी दिक्कतें बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है।
बिहार में भी होगी बारिश
IMD के अनुसार, बिहार में आज 16 सितंबर को कई इलाकों में बारिश संभव हैं। ये सिलसिला 17 सितंबर को भी जारी रहेगा। इस दौरान कई निचले इलाकें जलमग्न हो सकते हैं। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की भी चेतावनी जारी की है।
राजस्थान में आज का मौसम
IMD ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान से मानसून की विदाई होने वाली है। जल्द-ही राज्य से बारिश का दौर खत्म हो जाएगा। हालांकि, आज बारिश की संभावना जताई गई है।