Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 08 November: दक्षिण में चक्रवात मुरासू से बारिश का दौर रहेगा जारी, उत्तर भारत में ठंड का मौसम; यहां पढ़े कल 08 नवंबर का वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam 08 November: दक्षिण में चक्रवात मुरासू से बारिश का दौर रहेगा जारी, उत्तर भारत में ठंड का मौसम; यहां पढ़े कल 08 नवंबर का वेदर अपडेट

08 November Ka Mausam: देशभर में मौसम बदल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है और ठंड का असर देखने को मिल रहा है। तो वहीं, चक्रवात मुरासू के प्रभाव से दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 08 नवंबर 2026 रविवार के लिए अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के अनुसार, देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधि दर्ज की जा सकती है। तो चलिए IMD से कल का मौसम अपडेट जानते है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए बारिश की चंतावनी जारी की है। इस चेतावनी में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण के कई इलाके शामिल हैं। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। इस दौरान इन इलाकों में 60 से 70 KMPH की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। ऐसे में मोसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। 

Also read: कई देशों के रास्ते घुमाकर भारत पहुंचा संदिग्ध विदेशी फंड, ED ने समझाया 14 करोड़ रुपये के लेन-देन का पूरा खेल

उत्तर भारत में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD ने बताया कि उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश संभव है।

दक्षिण राज्यों में बारिश का खतरा

दूसरी तरफ, दक्षिण भारत में चक्रवात मुरासू के असर से कई जिलों में बादल बरस रहे है। ये सिलसिला कल 08 नवंबर को भी जारी रहेगा। जबकि 09 नवंबरको भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं जारी रहेगी। IMD ने मछुआरों को समुद्री इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ-हरिद्वार सफर होगा सिर्फ 90 मिनट में, बिजनौर के 34 गांवों से गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे

Meerut Haridwar Link Expressway: अगर आप मेरठ से हरिद्वार जाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब मेरठ से हरिद्वार का सफर सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा। जी हां, यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के तहत मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।इस एक्सप्रेसवे को करीब 10,761 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast