Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: इन 22 राज्यों में बरसेंगे बादल, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम; यहां देखें वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam: इन 22 राज्यों में बरसेंगे बादल, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम; यहां देखें वेदर अपडेट

IMD Weather Update: देशभर में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ते अनुसाल, अगले 3-4 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, उत्तर-पश्चिमी इलाकों के 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार है। इस दौरान 60KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेगी। तो चलिए जानते है देशभर में मौसम कैसा रहेगा।

इन राज्यो में बारिश में अलर्ट जारी

IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले 8 घंटों के अंदर देश के 22 राज्यों में बादल बरसने के आसार है। मौसम विभाग ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, ओडिसा और महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है। IMD ने कई इलाकों में जलभराव की आशंका जताई है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या लोगों को परेशान कर सकती है।

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। लेकिन एक-दो दिन से मौसम में फिर करवट ले ली है। राजधानी में एक बार फिर गर्मी बढ़ रही है। IMD के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक उमस भरे मौसम का सिलसिला जारी रहेगा।

हरियाणा में मालसून की क्या स्थिति है?

IMD के ताजा अपडेट की मानें तो उत्तर भारत में मानसून की गतिविधियां थोड़ी धीमी पड़ गई हैं। इसका असर हरियाणा में साफ देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने हाल के लिए कोई बड़ा बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। 15 जुलाई तक लोगों को गर्मी सता सकती है।

Also read: नागालैंड में दर्दनाक हादसा, असफ राइफ्ल की गाड़ी में विस्फोट; एक जवान शहीद

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

दूसरी तरफ, IMD ने उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। ये स्थिति 19 जुलाई तक बनी रही सकती है। इस दौरान मध्यम से भारी बारिश के आसार है। तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा।

बिहार में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने बिहार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 16 जुलाई तक भारी बारिश के आसार है। इस दौरान 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लेकिन साथ ही, जलभराव की समस्या भी लोगों को परेशान कर सकती है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में फिलहाल आज बारिश के आसार नहीं है। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल बरसने के आसार है। 16 से 19 जुलाई के बीच राज्य के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी राज्यों में भी होगी बारिष

IMD ने पहाड़ी राज्यों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 17 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD की मानें तो उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में 18-19 जुलाई को बारिश होगी। तो वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की चेतावनी दी गई है। IMD के अनुसार, 13 से 17 जुलाई तक राज्य के कई स्थानों पर बारिश होगी। ये सिलसिला 19 जुलाई तक जारी रहेगा।इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। साथ ही, बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पानी से कैसे चलेगी ट्रेन, हरियाणा के जींद में होने जा रही शुरुआत; जानें हाइड्रोजन रेल के पीछे का साइंस

Hydrogen Rail: भारतीय रेल दिन-प्रतिदिन नए-नए आयाम को गढ़ रहा है। अब हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। यह कदम भारतीय रेल के ऊर्जा परिवर्तन और हरित परिवहन की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है।

अब किस मामले में घिरे कॉमेडियन समय रैना, कोर्ट ने लगाया 10 लाख का जुर्माना; कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Kapil Sharma Fined Worth 10 Lakh:स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर मुश्किल में घिर गए हैं। उनके विवादत शो इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि समय ने उन्हें गुमराह किया है गलत बयान दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने समय रैना पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast