Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 17 October: मूसलाधार बारिश के साथ बर्फीली हवा ने बढ़ाई मुश्किलें, घर से बाहर जाने से पहले पढ़ें कल 17 अक्टूबर का मौसम अपडेट

Kal Ka Mausam 17 October: मूसलाधार बारिश के साथ बर्फीली हवा ने बढ़ाई मुश्किलें, घर से बाहर जाने से पहले पढ़ें कल 17 अक्टूबर का मौसम अपडेट

17 October Ka Mausam Update: अक्टूबर का महीना खत्म होने से पहले ही मैदानी इलाकों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई इलाकों में ठंडक बढ़ गई है। जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की गतिविधि देखी जा सकती है। तो वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने कल 17 अक्टूबर 2026 शनिवार के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर से दक्षिण भारत तक के कई जगहों पर मूसलाधार बारिश की आशंका जताई गई है। जिसके चलते मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बर्फीली हवा चलेगी।

इस राज्यों में बारिश की चेतावनी

IMD ने मानसून की वापसी की चाल को देखते हुए देश के लगभग 16 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मध्यम से भारी बारिश संभव है। तो वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान  80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बर्फीली हवा चलेगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 

Also read: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान, 30 दिन की सैलरी के बराबर मिलेगा एड-हॉक बोनस; जानें किसे होगा फायदा

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम ने करवट ले ली है। बारिश के साथ तेज ठंडी हवा से लोग कांप रहे है। लेकिन ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। IMD ने देश की राजधानी के लिए आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान, 30 दिन की सैलरी के बराबर मिलेगा एड-हॉक बोनस; जानें किसे होगा फायदा

Bonus For Central Workers:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले राहत की खबर है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को एड-हॉक बोनस देने की मंजूरी दे दी है। जारी जानकारी के मुताबिक, पात्र कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। बोनस की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन

आज नहीं रुकेगा CJP का 'लहरा दो तिरंगा’ मार्च, कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

SC on CJP Lehra Do Tiranga march: आज 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दोपहर 3 बजे 'लहरा दो तिरंगा मार्च' का आयोजन किया है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल कोई आदेश या निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से मना कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast