Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गुरुग्राम-स्टॉकहोम सिटी-टू-सिटी सहयोग से बढ़ेंगे निवेश के अवसर, हरियाणा के युवाओं को मिलेगा फायदा

Haryana News: गुरुग्राम-स्टॉकहोम सिटी-टू-सिटी सहयोग से बढ़ेंगे निवेश के अवसर, हरियाणा के युवाओं को मिलेगा फायदा

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वीडन के ऐतिहासिक दौरे के दौरान राज्य सरकार और स्वीडिश कंपनियों के बीच कुल 4000 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) पर हस्ताक्षर हुए। इस महत्वपूर्ण यात्रा ने हरियाणा और स्वीडन के बीच व्यापार, निवेश, आर्थिक सहयोग तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोले हैं। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी साथ में उपस्थित रहे ।

दौरे के दौरान गुरुग्राम और स्टॉकहोम शहरों के बीच सिटी-टू-सिटी कोलैबोरेशन समझौता हुआ। दोनों शहर तकनीकी नवाचार, स्मार्ट सिटी समाधान, सतत शहरी विकास, ज्ञान-आदान-प्रदान और निवेश प्रोत्साहन के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे। यह सहयोग दोनों शहरों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करेगा। सशक्त भारत-आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप हरियाणा सरकार ने 3000 करोड़ रुपये का बड़ा एलओआई साइन किया। इसके अतिरिक्त रिटेल सेक्टर और वेयरहाउसिंग सेक्टर में 1000 करोड़ रुपये के एलओआई पर भी सहमति बनी। इन समझौतों से राज्य में आधुनिक वेयरहाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, रिटेल श्रृंखलाओं का विस्तार और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में नए निवेश आने की उम्मीद है।

हरियाणा और स्वीडन के बीच व्यापार बढ़ाने तथा आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण समझौता हुआ। स्वीडिश कंपनियों ने हरियाणा के स्किल्ड युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इससे राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार के नए रास्ते मिलेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में बड़ा फैसला, पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने 16 अक्टूबर 2026 को बड़ा फैसला सुनाते हुए मृतक की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ-12) की अदालत ने मामले को दुर्लभतम श्रेणी का मानते हुए दोनों दोषियों को मृत्युदंड दिया।

Haryana News: सत्ता पलट की बात करने वालों पर बरसे अनिल विज, राहुल गांधी को भी दिया जवाब

Haryana News: विपक्षी पार्टियों द्वारा बांग्लादेश और पाकिस्तान की तरह भारत में भी सत्ता पलट करने की बात कही जा रही है जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह हिंदुस्तान है और हिंदुस्तान की जनता बहुत जागरुक है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर भी जिसमें उन्होंने हरियाणा के युवाओं को आंदोलन में भाग लेने का आवाहन किया था पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कौन-सा आंदोलन किस चीज का आंदोलन यह चाहते हैं कि देश में अराजकता फैल जाए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast