Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सत्ता पलट की बात करने वालों पर बरसे अनिल विज, राहुल गांधी को भी दिया जवाब

Haryana News: सत्ता पलट की बात करने वालों पर बरसे अनिल विज, राहुल गांधी को भी दिया जवाब

Haryana News: विपक्षी पार्टियों द्वारा बांग्लादेश और पाकिस्तान की तरह भारत में भी सत्ता पलट करने की बात कही जा रही है जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह हिंदुस्तान है और हिंदुस्तान की जनता बहुत जागरुक है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर भी जिसमें उन्होंने हरियाणा के युवाओं को आंदोलन में भाग लेने का आवाहन किया था पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कौन-सा आंदोलन किस चीज का आंदोलन यह चाहते हैं कि देश में अराजकता फैल जाए।

विपक्षी पार्टियों द्वारा बांग्लादेश और पाकिस्तान की तरह भारत में भी सत्ता पलट करने की बात कही जा रही है जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह हिंदुस्तान है और हिंदुस्तान की जनता बहुत जागरुक है। उन्होंने कहा कि चंद भटके हुए लोगों के कारण कोई देश का नुकसान नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि यह क्यों कर रहे हैं और यह अपनी हार का मातम मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने इनको हर कोने-कोने से हरा दिया अब यह मातम मना रहे हैं और मातम 13 14 दिन का दो होता ही है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के युवाओं को आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया है जिस पर अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहां की कौन सा आंदोलन किस चीज का आंदोलन कर रहे हैं किस लिए यह लोगों को भड़काना चाहते हैं। यह चाहते हैं कि देश में अराजकता फैल जाए देश जो तरक्की कर रहा है इसकी तरक्की रुक जाए। काम धंधे लोगों के रुक जाएं यह चाहते हैं यह खुद तो बेकार हो ही गए हैं बाकी भी इनकी तरह बेकार हो जाए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में बड़ा फैसला, पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने 16 अक्टूबर 2026 को बड़ा फैसला सुनाते हुए मृतक की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ-12) की अदालत ने मामले को दुर्लभतम श्रेणी का मानते हुए दोनों दोषियों को मृत्युदंड दिया।

Haryana News: गुरुग्राम-स्टॉकहोम सिटी-टू-सिटी सहयोग से बढ़ेंगे निवेश के अवसर, हरियाणा के युवाओं को मिलेगा फायदा

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वीडन के ऐतिहासिक दौरे के दौरान राज्य सरकार और स्वीडिश कंपनियों के बीच कुल 4000 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) पर हस्ताक्षर हुए। इस महत्वपूर्ण यात्रा ने हरियाणा और स्वीडन के बीच व्यापार, निवेश, आर्थिक सहयोग तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोले हैं। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी साथ में उपस्थित रहे ।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast