Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 16 राज्यों में भारी बारिश, 90 KMPH की रफ्तार से चलेगी तेज आंधी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 16 राज्यों में भारी बारिश, 90 KMPH की रफ्तार से चलेगी तेज आंधी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट

IMD Weather Update: देशभर में मानसून अपने चरम पर है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 29 जुलाई को देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से जुड़े मौसमी सिस्टम और गहरे दबाव क्षेत्र के प्रभाव की वजह से मौसम अचानक करवट लेगा। IMD के ताजा अपडेट की मानें तो उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा ओडिशा, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और पहाड़ी राज्यों समेत कई इलाकों में झमाझम बादल बरसेंगे, जिससे जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती है।

दिल्ली-NCR में बारिश का दौर

देश की राजधानी में मौसम बदल चुका है। बीते दिन जोरदार बारिश ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया। तो वहीं, आज 29 जुलाई को भी ये सिलसिला जारी रह सकता है। IMD ने दिल्ली के लिए गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी और अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश में IMD का अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नोएडा, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर जैसे कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। ये स्थिति आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के पटना, गया, सिवान, भोजपुर, भागलपुर और सहरसा समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी है। इस दौरान निचले इलाकों में पानी जमा हो सकता है।

हरियाणा के लिए बारिश का अलर्ट

IMD ने हरियाणा के अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर, हिसार में बारिश की चेतावनी दी है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेगी। इसके अलावा  पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर समेत कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है।  

Also read: साइबर पुलिस ने ATM से पैसे निकालने के हॉटस्पॉट पर चलाया 24 घंटे का स्पेशल ऑपरेशन, 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार; 20 फ़ोन समेत कई सामान बरामद

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

असम में बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही...75 लोगों ने गवाई जान, CM हिमंत सरमा ने पीड़ित परिवारों के लिए 9 लाख रुपये के राहत पैकेज का किया ऐलान

Assam Floods: असम में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बीते दिन मंगलवार को शिवसागर जिले से सात और लोगों की मौत की खबर मिली है। आपदा रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली (डीआरआईएमएस) की 28 जुलाई की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, शिवसागर में हुई सभी सात मौतें डूबने के कारण हुईं।

साइबर पुलिस ने ATM से पैसे निकालने के हॉटस्पॉट पर चलाया 24 घंटे का स्पेशल ऑपरेशन, 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार; 20 फ़ोन समेत कई सामान बरामद

Delhi News: साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह ऐसे लोगों को काम पर रखते हैं जो कमीशन के बदले 'म्यूल' बैंक अकाउंट खोलते हैं और साइबर धोखाधड़ी से मिली रकम को ATM से निकालते हैं। धोखाधड़ी की रकम सबसे पहले इन म्यूल अकाउंट्स में जमा की जाती है और बाद में अलग-अलग ATM से निकाल ली जाती है। दरअसल, हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के इलाके में ATM से पैसे निकालने के कई हॉटस्पॉट की पहचान की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast