Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आज फिर होगा बड़ा प्रदर्शन, बिना जांच के इन इलाकों में एंट्री बैन

Delhi News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आज फिर होगा बड़ा प्रदर्शन, बिना जांच के इन इलाकों में एंट्री बैन

Jantar Mantar Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे है। इस मांग को लेकर बीते दिन 02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार के दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट हुआ। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी, जिसके तहत विरोध-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई। बावजूद इसके आज 03 अक्टूबर 2026 शनिवार को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा, योगेंद्र यादव समेत कई एक्टिविस्ट ने आज जंतर-मंतर दोपहर 1 बजे लोगों से जुटने का ऐलान किया है। उन्होंने लोगों से इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील है।

इस ऐलान के बाद से दिल्ली पुलिस एक बार फिर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जंतर-मंतर रोड, जनपथ, संसद मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग और अशोक रोड पर कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए बताया है कि इन इलाकों में आने-जाने वाले लोगों से उनके पहचान पत्र मांगे जा रहे है। साथ ही, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना कारण की पुष्टि किए किसी को भी बैरिकेडिंग वाले इलाकों में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की तैनाती भी की है। 

Also read: Aaj Ka Mausam 3 October 2026: मानसून की विदाई से पहले बदलेगा मौसम, दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें क्या है IMD का अपडेट

विरोध प्रदर्शन का कारण

हालांकि, यह विवाद दिल्ली तक सीमित नहीं रहा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में बीते दिन मुंबई के शिवाजी पार्क में भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। बता दें, यह विरोध प्रदर्शन AISA, राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण द्वारा बुलाया गया है। आयोजक मतदाता सूचियों और चुनाव संचालन में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं। यह विवाद इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ, जिसमें कहा गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभ्यास और अन्य चुनावी मामलों से संबंधित निर्णयों और प्रक्रियाओं पर 10 महीनों की अवधि में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जंतर-मंतर पर हिरासत के बाद CJP का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर जुटने की अपील की है।

IDBI Bank Sale: कैबिनेट की हरी झंडी, 52,878 करोड़ रुपये में बिकेगी 60.72% हिस्सेदारी, कनाडा की कंपनी बनेगी खरीदार

IDBI Bank Sale: केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) मिलकर आईडीबीआई बैंक में अपनी कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे। इसमें केंद्र सरकार की 30.48 फीसदी और LIC की 30.24 फीसदी हिस्सेदारी शामिल है। इस सौदे के बाद सरकार के पास बैंक की 15 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी, जबकि LIC की हिस्सेदारी 19 फीसदी होगी। यानी दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी 34 फीसदी रह जाएगी। सरकारी जानकारी के मुताबिक, खरीदार ने बैंक के शेयर के लिए 81 रुपये प्रति शेयर की बोली लगाई है। यह कीमत मूल्यांकन के लिए तय 75.99 रुपये प्रति शेयर के बेंचमार्क से अधिक है।

बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, साल 2029-30 तक 500 मेगावाट क्षमता का लक्ष्य

बिहार में सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की योजना के कार्यान्वयन की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है। जल जीवन हरियाली अभियान के फेज-3 के तहत राज्य के सरकारी भवनों पर ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाने हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast