Search KhabarFast

Press ESC to close

IMD Weather Alert: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में मानसून की एंट्री, 5 दिन होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

IMD Weather Alert: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में मानसून की एंट्री, 5 दिन होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

IMD Monsoon Update: देशभर में बारिश की गतिविधियां बढने लगी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में मॉनसून पहुंच रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। गुरुवार तड़के से दिल्ली का मौसम कूल-कूल बना हुआ है। आज राजधानी में इंडिया गेट, जंतर-मंतर, चाणक्यपुरी सहित कई इलाकों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। IMD के अनुसार, ये स्थिति आने वाले दिनों तक जारी रहेगी। तो वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद जैसे इलाकों मे भी बारिश हुई। जबकि मध्य प्रदेश, मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही, तेज हवाएं और बारिश का अनुमान जताया गया है। आज गुरुवार को अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के बीच रहने का अनुमान है। IMD ने आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये सिलसिला 07 जुलाई तक जारी रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मॉनसून दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के आजमगढ़, वाराणसी जैसे जिलों और पश्चिमी हिस्सों के मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद समेत क्षेत्रों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये सिलसिला 6-7 जुलाई तक जारी रहेगा।

हरियाणा में मॉनसून की एंट्री

हरियाणा में मॉनसून दस्तक दे चुका है। यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में बारिश का दौर जारी हो चुका है, जिसका असर जल्द-ही पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। IMD ने पहले से ही 48 घंटे में मानसून के आने का अलर्ट जारी कर रखा है।

Also read: Delhi Monsoon: दिल्ली में बारिश की फुहारों से मौसम हुआ कूल-कूल, IMD से जानें उत्तर भारत में मॉनसून की स्थिति

बिहार में मॉनसून की सक्रियता

तो वहीं, बिहार में मॉनसून पहले से ही दस्तक दे चुका है। IMD ने 2 से 7 जुलाई तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी, तूफान के साथ हवाएं चलेगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में बी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

अब अगर राजस्थान के मौसम की बात करें तो पश्चिमी हिस्से में 7 जुलाई तक और पूर्वी हिस्से के कुल इलाके में 4 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है। अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी, तूफान और हवाओं का सामना करना पड़ेगा।

मॉनसून की स्थिति

IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में मॉनसून उत्तर भारत के कई हिस्सों में और आगे बढ़ सकता है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पश्चिमी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD का कहना है कि मॉनसून जल्द ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और गुजरात के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों सहित और इलाकों में पहुंचने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि अगले 4-5 दिनों में कोंकण क्षेत्र, गोवा और दक्षिण गुजरात में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसे देखते हुए इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast