Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Monsoon: दिल्ली में बारिश की फुहारों से मौसम हुआ कूल-कूल, IMD से जानें उत्तर भारत में मॉनसून की स्थिति

Delhi Monsoon: दिल्ली में बारिश की फुहारों से मौसम हुआ कूल-कूल, IMD से जानें उत्तर भारत में मॉनसून की स्थिति

Delhi Rain Alert: आखिरकार दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। आज गुरुवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिसने मौसम को सुहाना बना दिया है। तो वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD की मानें तो आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाएं और बारिश का अनुमान जताया गया है। 

IMD के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C से 34.8°C के बीच दर्ज किया गया, जिससे लू की स्थिति में काफी कमी आई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के बीच रहने का अनुमान लगाया है, साथ ही हल्की बारिश और तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।

Also read: पेड़ गिरने से 11 साल के विहान की मौत, जानें क्यों क्रिकेट बॉल के साथ हुआ अंतिम संस्कार

मॉनसून की स्थिति

इस बीच, IMD ने बताया कि आने वाले दिनों में मॉनसून के उत्तर भारत के कई हिस्सों में और आगे बढ़ने की उम्मीद है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पश्चिमी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD का कहना है कि मॉनसून जल्द ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और गुजरात के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों सहित और इलाकों में पहुंचने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि अगले 4-5 दिनों में कोंकण क्षेत्र, गोवा और दक्षिण गुजरात में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसे देखते हुए इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा ओडिशा और मध्य भारत में भी बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। जबकि मॉनसून पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। IMD ने कहा कि यह सिस्टम आगे बढ़ेगा और अगले 2-3 दिनों में बाकी इलाकों में भी मॉनसून पहुंच जाएगा, जिससे बड़े पैमाने पर बारिश होगी और गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 25 August 2026: देश में अगले 8 घंटे भारी! 13 राज्यों में झमाझम बारिश, 80 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट

Today weather 25 August 2026: देश की राजधानी दिल्ली में पूरे भारत में मानसून अपने चरम पर है। राजधानी में बीते दिन मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। वहीं आज फिर सुबह के समय काले बादलों ने दिल्ली को चारों तरफ से घेर लिया है। साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम  स्तर की बारिश भी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 25 अगस्त को देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और तूफान की स्थिति बनने के अलावा बिजली गिरने का भी खतरा है।

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast