Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 09 November: दक्षिण में चक्रवात मुरासू कमजोर...लेकिन आंधी-बारिश जारी, उत्तर में कोहरे और ठंड की दस्तक; IMD ने बताया आज 09 नवंबर का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam 09 November: दक्षिण में चक्रवात मुरासू कमजोर...लेकिन आंधी-बारिश जारी, उत्तर में कोहरे और ठंड की दस्तक; IMD ने बताया आज 09 नवंबर का मौसम अपडेट

09 November Ka Mausam: देशभर में मौसम करवट ले रहा है। दक्षिण में चक्रवात मुरासू का असर अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन आंधी-बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। जबकि उत्तर में सर्दी की दस्तक के साथ कोहरा और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 09 नवंबर 2026 सोमवार के ताजा बुलेटिन में बताया है कि देशभर के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

दरअसल, चक्रवात मुरासू के कमजोर पड़ने से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में नमी और चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश जारी है। इस दौरान गरज-चमक और तेज आंधी-हवा की गतिविधि भी दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा उत्तर में सर्दी और कोहरे बना रहेगा। तो चलिए IMD से जानते है कैसा रहेगा आज का मौसम। 

Also read: Old Pension Scheme: 99 हजार शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ, हाईकोर्ट ने सरकार की दलील खारिज की

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 09 नवंबर को देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, श्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश संभव है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश जारी रहेगी। लेकिन साथ ही बर्फबारी का दौर भी जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, इस दौरान भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा भी चलेगी।

उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ

IMD ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने वाला है, जो 10 नवंबर से प्रभावी होने वाला है। इस दौरान 40-50 और कुछ इलाकों में 60 KMPH की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान बारिश की चेतावनी दी गई है। साथ ही, सर्दी की दस्तक के साथ कोहरा भी छाया रहेगा।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Old Pension Scheme: 99 हजार शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ, हाईकोर्ट ने सरकार की दलील खारिज की

Old Pension Scheme: मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने करीब 99 हजार शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का आदेश दिया है। अदालत के इस फैसले से लंबे समय से पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कोर्ट ने शिक्षकों के एनपीएस खातों में जमा राशि को पुरानी पेंशन योजना में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Delhi Pollution: दिवाली का जश्न खत्म होते ही दिल्ली की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार; छाई स्मॉग की मोटी चादर

Delhi Air Quality: दिवाली सेलिब्रेशन के एक दिन बाद, 09 नवंबर 2026 सोमवार सुबह दिल्ली की एयर क्वालिटी 'गंभीर' कैटेगरी के करीब पहुंच गई, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के लेवल को छू गया, क्योंकि नेशनल कैपिटल के कई हिस्सों में घना स्मॉग छाया हुआ था और सुबह के समय विज़िबिलिटी कम हो गई थी। स्मॉग की मोटी चादर खासकर इंद्रलोक इलाके के आसपास दिख रही थी, जबकि शहर के कई दूसरे हिस्सों में धुंध छाई हुई थी, जिससे एयर क्वालिटी बिगड़ने और खराब विज़िबिलिटी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast