Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 04 November: चक्रवात मुरासु ने आंध्र तट को छुआ...तो दिल्ली में छाई हल्की धुंध, कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 04 November: चक्रवात मुरासु ने आंध्र तट को छुआ...तो दिल्ली में छाई हल्की धुंध, कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश का अलर्ट जारी

04 November Weather Update: देशभर में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आंध्र प्रदेश तट पर इस समय चक्रवात मुरासु कहर बरपा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, चक्रवात मुरासु ने 100 से 110 की हवा की गति के साथ आंध्र प्रदेश तट को पार कर लिया है। जिसके प्रभाव से मध्य और उत्तरी आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने बताया कि लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 100-110 किमी प्रति घंटा रही, जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। जो अगले 12 घंटों में धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है, जिसके बाद यह कमजोर होने लगेगा और एक डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। इसी बीच, IMD ने देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी है। तो चलिए आज 04 नवंबर 2026 बुधवार को मौसम अपडेट जानते है।

इन राज्यों में बारिश रहेगी जारी

मौसम विभाग ने देश के लगभग 13 राज्यों में बारिश की उम्मीद जताई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मी-कश्मीर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश,  ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। तो वहीं,पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर भी जारी है। कई इलाकों में तापमान नीचे की तरफ आ सकता है। इस दौरान 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में आज का मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है। लेकिन बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। तो वहीं, हवा की रफ्तार 10-15 किमी प्रति घंटा रह सकती है।     

Also read: Gold Price: सोने की कीमतें एक साल के निचले स्तर पर पहुंचीं, क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? जानें आगे का हाल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में बड़ा हादसा!, पहाड़गंज में गिरी निर्माणाधीन इमारत, रेस्क्यू के लिए पहुंची दमकल की 3 गाड़ियां

Delhi Paharganj Building Collapse: दिल्ली के पहाड़गंज में रविवार को एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दमकल विभाग की 3 गाड़ियां तुरंत रेस्क्यू के लिए पहुंच गईं,

CM रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार घाट पर दिया संध्या अर्घ्य, दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Chhath Puja 2026 : लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के महापर्व छठ की अद्भुत भव्यता रविवार को राजधानी दिल्ली में विभिन्न छठ घाटों पर देखने को मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार स्थित यमुना नदी में बने घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर समस्त दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

छठ पूजा पर दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! मेट्रो अब सुबह 4:30 बजे से, जानिए पूरा शेड्यूल

Chhath Puja Metro Timing: छठ पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली मेट्रो ने बड़ी राहत दी है। DMRC ने ऐलान किया है कि सोमवार, 16 नवंबर को 'ऊषा अर्घ्य' के दिन मेट्रो की सेवाएं सुबह 6 बजे की जगह सुबह 4:30 बजे से ही शुरू हो जाएंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast